{"_id":"ba34ca1f28b5cca8ff417e5e107cd819","slug":"modi-has-mastery-on-lying-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठ बोलने में मोदी सरकार को महारत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठ बोलने में मोदी सरकार को महारत
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Sat, 04 Apr 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने
विज्ञापन
शुक्रवार को कहा कि मोदी सरकार को झूठ बोलने में महारत हासिल है। ओलंपिक
गेम्स में यदि झूठ बोलने की प्रतियोगिता हो, तो इसमें मोदी सरकार को गोल्ड
मेडल हासिल होगा।
मगध एक्सप्रेस से शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने सोनिया गांधी पर एक केंद्रीय मंत्री की टिप्पणी पर कहा कि उन मंत्री का व्यक्तित्व भाजपा और संघ की संस्कृति का सूचक है।
हम सभी उनकी टिप्पणी की घोर निंदा करते हैं। यह पूछने पर कि राहुल गांधी कहां हैं ? उन्होंने कहा कि हम लोग उनके सिपाही हैं और हमेशा जनता के बीच मौजूद रहेंगे। वे जहां भी हैं, ठीक हैं। इससे पूर्व मुगलसराय रेलवे स्टेशन पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह का स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं से बातचीत करने के बाद वह सड़क मार्ग से वाराणसी रवाना हो गए। इस दौरान जिला अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. राजेश कुमार चौधरी, प्रजानाथ शर्मा, सरदार सतपाल सिंह, दशरथ चौहान, सतीश बिंद, बृजेश गुप्ता, मेवालाल पटेल, नेहाल अख्तर आदि मौजूद थे।