{"_id":"6202c4baedc1206bba62decd","slug":"modern-auditorium-being-built-in-municipal-inter-college-chandauli-news-vns6375170155","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका इंटर कॉलेज में 46 लाख की लागत से बन रहा सभागार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिका इंटर कॉलेज में 46 लाख की लागत से बन रहा सभागार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका द्वारा दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना से नगर पालिका इंटर कालेज में एक बड़े सभागार का निर्माण कराया जा रहा है। लगभग 46 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस हाल के बन जाने के बाद छात्रों और शिक्षकों को विभिन्न गोष्ठियों समेत अन्य कार्यक्रमों के लिए सुविधा होगी। सामाजिक संस्थाएं भी प्रबंधन की इजाजत से हाल का इस्तेमाल कर सकेंगी।
नगर पालिका द्वारा दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना से क्षेत्र के इस्टर्न बाजार स्थित नगर पालिका इंटर कालेज में वीर अब्दुल हमीद सभागार के ऊपर एक 21 मीटर लंबा और दस मीटर चौड़ा हॉल का निर्माण किया जा रहा है। हाल निर्माण के बाद इसमें बेहतर टाइल्स लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही हाल में एक मंच बनेगा। इस कार्य में लगभग 46 लाख रुपये खर्च होंगे। हाल निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद दूसरे चरण में इसमें फाल सीलिंग, लाइट व कुर्सियों के लगाये जाने की योजना है। इस हाल के बन जाने से विभिन्न शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा होगी।
नगर पालिका इंटर कालेज में वीर अब्दुल हमीद के नाम से सिर्फ एक ही सभागार था, जिससे में अब कक्षाएं चलती हैं। कार्यक्रमों के चलते कई बार छात्रों को परेशानी होती है। ऐसे में नये सभागार का निर्माण कार्य पूरा होने पठन-पाठन बाधित नहीं होगा।
विज्ञापन
नये हाल का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद वहां कुर्सी, लाइट व साउंड, प्रोजेक्टर का कार्य पूरा कराया जाएगा। इससे विद्यालय में आयोजित होनी वाली गोष्ठियों व अन्य कार्यक्रम में सुविधा होगी। - संतोष खरवार, चेयरमैन, पीडीडीयू नगर