फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mirzapur youth drowned in Chandauli Latif shah Kund who came for picnic with friends

हादसा: मिर्जापुर से दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया युवक चंदौली के लतीफशाह कुंड में डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर

Sat, 19 Jun 2021 09:24 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 19 Jun 2021 09:24 PM IST
सार

लगातार हो बारिश के कारण चंदौली के लतीफशाह बांध के ऊपर से पानी गिरने लगा है। प्रकृति की नैसर्गिक छटा को देखने सैलानियों की भारी भीड़ जुट रही है। इसी क्रम में शनिवार को मिर्जापुर का युवक चार दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा। उक्त युवक नहाते समय लतीफशाह कुंड में डूब गया। 

विज्ञापन
Mirzapur youth drowned in Chandauli Latif shah Kund who came for picnic with friends
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media

विस्तार

चंदौली जिले के लतीफशाह बीयर कुंड पर पिकनिक मनाने आया एक युवक शनिवार की देर शाम नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। युवक मिर्जापुर जिले के जमुआ बाजार का रहने वाला अमन मोदनवाल (20) है। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। देर रात तक युवक का पता नहीं चला। घटना के बाद वहां हाहाकार मच गया।

विज्ञापन


लगातार हो बारिश के कारण लतीफशाह बांध के ऊपर से पानी गिरने लगा है। प्रकृति की नैसर्गिक छटा को देखने सैलानियों की भारी भीड़ जुट रही है। सुबह से लोगों के आने-जाने का तांता लगा रहा। इसी बीच मिर्जापुर जिला के जमुआ बाजार से चार दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया अमन मोदनवाल (21) बांध के नीचे कुंड में दोस्तों के साथ नहाते वक्त गहरे पानी में चला गया और वह डूब गया।
विज्ञापन


पानी से बाहर निकल कर दोस्तों ने घटना की जानकारी बांध के आसपास एकत्र लोगों और पुलिस को दी। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दी। चकिया कोतवाली पुलिस निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed