{"_id":"6a31a841efe326670e03487b","slug":"mirzapur-reached-the-final-after-defeating-zig-zag-buxar-chandauli-news-c-189-1-svns1012-150036-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: जिग जैग बक्सर को हराकर फाइनल में पहुंचा मिर्जापुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: जिग जैग बक्सर को हराकर फाइनल में पहुंचा मिर्जापुर
विज्ञापन
दुलहीपुर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम। स्रोत:-जागरूक पाठक
स्थानीय बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में मंगलवार से शुरु हुए नाक आउट राजाराम अंतर राज्य सीजन 2 अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में रामायण हाॅस्पिटल मिर्जापुर ने जिग जैग बक्सर को 8 रनों से पराजित कर दिया। इस तरह टीम फाइनल में पहुंच गई।
टॉस जीत कर बक्सर ने रामायण हॉस्पिटल मिर्जापुर को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले खेलते हुए रामायण हॉस्पिटल मिर्जापुर ने 23 ओवर में 217 रन बनाए। टीम की ओर से अंश पांडेय ने 5 चौके और 2 छक्के की मदद से तेज 58 रन बनाए।
वहीं नीलू ने 4 चौके और दो छक्के की मदद से 43, ओपनर मनिंदर ने 20, प्रतिमा ने 30 रन बनाए। जिग जैग बक्सर की तरफ से केशव ने 3 विकेट चटकाए जबकि कुंदन ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बक्सर की टीम 209 रन पर आउट हो गई।
विज्ञापन
टीम की ओर से अभिषेक यादव ने 42 गेंद पर ताबतोड़ 90 रन बनाए। अनुज दुबे ने 45 और सचिन ने 30 रन बनाए। रामायण हॉस्पिटल मिर्जापुर की तरफ से मनिंदर ने 5 ओवर में मात्र 22 रन देकर 04 विकेट लिए जबकि सूजल ने 03 विकेट लिए।
यश और आर,सिंह ने एक-एक विकेट लिए। अंपायरिंग सत्यम और शिवम् यादव ने की जबकि स्कोरर मैनुद्दीन रहे। मैच रेफरी शौजब हुसैन रहे।