फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Minor water is filling in the fields

Chandauli News: खेतों में भर रहा माइनर का पानी

Tue, 02 Sep 2025 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Minor water is filling in the fields
कमालपुर। भुपौली लिफ्ट कैनाल से निकली मुख्य नहर की एक माइनर नहर एवती गांव से होकर रैपुरी गांव के पास अगहर वीर बहुरिया नदी में मिलती है।
विज्ञापन

लेकिन सफाई न होने के कारण यह माइनर गंदगी और झाड़-झंखाड़ से पट चुकी है, जिससे इसका पानी नदी तक नहीं पहुंच पा रहा। नतीजतन पानी खेतों में फैलने लगा है और धान की फसलें डूबने लगी हैं।
क्षेत्रीय किसानों मुकेश यादव, अवधेश, सुनील यादव ने बताया कि माइनर का पानी सामान्यतः नदी तक पहुंचकर खेतों को सुरक्षित रखता है, लेकिन अब रास्ते में ही रुककर खेतों में भरने लगा है।
विज्ञापन

इससे हजारों एकड़ भूमि की खरीफ सीजन की फसलें बर्बाद होने की कगार पर हैं। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते सफाई नहीं हुई तो भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत सिंचाई विभाग के अवर अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि माइनर की सफाई का प्रस्ताव भेजा गया है। रबी सीजन शुरू होने से पहले सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed