फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Minor excavation work started in Sarne after 49 years

सरने में 49 साल बाद शुरू हुआ माइनर खोदाई का कार्य

Sat, 14 May 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Minor excavation work started in Sarne after 49 years
नियामताबाद । क्षेत्र के सरने स्थित माइनर की खोदाई का कार्य 49 साल बाद शनिवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों की देखरेख में शुरू किया गया। दो जेसीबी मशीन से नहर खोदाई का कार्य सुबह दस बजे शुरू हुआ।इस दौरान गांव के एक पक्ष द्वारा माइनर खोदाई का विरोध किया गया । उसने आरोप लगाया कि राजस्व विभाग पुराने नक्शे को बदलकर नये नक्शे के नापी कराने में जुट है जो कि गलत है।
विज्ञापन

नरायनपुर पंप कैनाल से जुड़ी सरने माइनर सरने गांव में 1973 में हाईकोर्ट से स्टे ले लिया गया। जिसके बाद महदेऊर तक जाने वाली माइनर की सरने गांव में 700 मीटर तक की खोदाई नहीं हो सकी। नहर को आगे व पीछे से खोदकर छोड़ दिया गया। किसानों ने लंबे संघर्ष के बाद न्यायालय में स्थगन आदेश निरस्त करवाया दिया। ग्रामीणों ने माइनर की खोदाई के लिए किसान संघ के कार्यकर्ताओं की सलाह पर मुख्यमंत्री के पोर्टल पर समस्या को डाला गया। तहसील दिवस पर भी इस समस्या को उठाया गया। इसमें सरने, रोहणा, धपरी, महदेऊर के किसान भी लगे। मुख्यमंत्री के निर्देशपर उप जिलाधिकारी मनोज पाठक ने राजस्व विभाग की टीम को भेजकर नहर की जमीन का सीमांकन किया गया। इसके बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता सुनील कुमार गुप्ता, एसडीओ राकेश श्रीवास्तव ने जेसीबी मशीन से माईनर की खोदाई शुरू की। 49 साल बाद इस माइनर से जुड़े किसान जो कि पानी न मिलने से सिंचाई से वंचित थे उनके चेहरे पर खुशी है बिखर गई। वहीं गांव के ही एक पक्ष ने खोदाई का विरोध किया। उन्हेंने कहा कि राजस्व विभाग ने जो सीमाकन किया गया है यह पुराने नक्से सेनहीं किया गया है जो गलत है। वहीं इस संबंध में अवर अभियंता सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि सरने माइनर आगे व पीछे पहले से ही खोदी गई है । कहा कि बीच में 700मीटर पर अवरोध था, जिसका सीमांकन राजस्व विभाग ने कर दिया है। नहर की खोदाई हो रही है जिसको आपत्ति है वह राजस्व विभाग में जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed