फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Migrants will get loan for self-employment

प्रवासियों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण

Tue, 30 Jun 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Migrants will get loan for self-employment
चंदौली। दूसरे राज्यों से आने वाले प्रवासी मजदुरों को रोजगार करने के लिए बैंकों की ओर से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि, प्रवासी अपने गांव घर में ही दर्जी, बेल्डर, मैकेनिक, ब्रेकरी आदि जैसे स्वरोजगार शुरू कर सकें। इसके लिए प्रवासी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना के तहत आवेदन के साथ ही प्रोजेक्ट बना कर जमा करना होगा। प्रोजेक्ट के आधार पर ही प्रवासियों को एक लाख से दस लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोराना संक्रमण के दौरान हुए लॉक डाउन के दौरान जिले में गैर प्रांतों से लगभग 13 हजार से अधिक लोग गैर प्रांतों से रोजगार और नौकरी छोड़कर जिले में आए है। ऐसे लोगों को योग्यता के अनुसार नौकरी उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन की विभिन्न कंपनियों से वार्ता चल रही है। लेकिन स्वरोजगार के लिए इच्छुक प्रवासियों को पंडित दीनदयाल स्वरोजगार योजना के तहत ऋण देने का भी अभियान चलाया जा रहा है। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति व जनजाति प्रवासियों को राष्ट्रीयकृत बैंक से पांच लाख से दस लाख तक का ऋण दिया जा रहा है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को दस हजार का अनुदान भी दिया जाएगा। साथ ही संपूर्ण ऋण से 25 फीसद मार्जिन मनी दी जाएगी। अभ्यर्थियों को किराना, रेडीमेड, भैंस पालन, कपड़ा दुकान, फल व कापी, आटा चक्की, टेलरिग, मशाला उत्पादन आदि के व्यवसाय के लिए बैंक के माध्यम से धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए प्रवासियों द्वारा राष्ट्रीयकृत बैकों में 100 से अधिक आवेदन जमा किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

चंदौली। स्वरोजगार करने के लिए इच्छुक लोगों को स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण देने की योजना है। इसके पीछे अकुशल मजदूरों को कुशल बनाने पर जोर है। इसके लिए आरसेटी, स्वरोजगार, उद्यम विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा रोजगार सहायता केंद्र को भी कंपनियों से वार्ता करके बेरोजगारों को नौकरी दिलाने की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल योजना के तहत कोई भी व्यक्ति स्वरोजगार लगाने के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए उसे प्रोजक्ट बनाकर प्रस्तुत करना होगा। इसके बाद बैंकों के माध्यम से संबंधित को रोजगार दिलाने के लिए ऋण मुहैया कराया जाएगा। गौरव श्रीवास्तव, उद्योग उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed