{"_id":"66af1a12e90606efc00fadbe","slug":"middle-aged-man-died-in-road-accident-after-collision-with-scorpio-in-chandauli-2024-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ने उजाड़ दिया परिवार: स्कॉर्पियों की टक्कर से अधेड़ की गई जान, 5 बेटों के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ने उजाड़ दिया परिवार: स्कॉर्पियों की टक्कर से अधेड़ की गई जान, 5 बेटों के सिर से उठा पिता का साया
Sun, 04 Aug 2024 11:35 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 04 Aug 2024 11:35 AM IST
सार
चंदौली जिले के कंदवा थाना क्षेत्र के मचवां गांव के पास तेज रफ्तार के कहर ने एक अधेड़ की जान ले ली। स्कॉर्पियो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल अधेड़ को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बची।
विज्ञापन
सुदर्शन की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली जिले के डिग्घी गांव के पास शनिवार की रात स्कॉर्पियो की टक्कर से मचवां गांव निवासी अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे लोगों ने इलाज के लिए बरहनी पीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान अधेड़ ने वहां दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेजा। अधेड़ की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
यह है मामला
मचवां गांव निवासी सुदर्शन बिंद (53) एसपी रोलैंड मिलिट्री स्कूल कम्हरिया में वाहन चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार की शाम वह घरेलू कार्य से बाइक से धीना गया था। वापस लौटते समय डिग्घी गांव के पास मोड़ पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन
आनन-फानन लोगों ने उसे इलाज के लिए बरहनी पीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके असामयिक मौत से पत्नी लालमुनी और पांच पुत्रों का रो- रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
सड़क हादसे में मृत सुदर्शन के पांच पुत्रों में से बालिक दो पुत्रों की शादी हो चुकी है। जबकि तीन पुत्र नाबालिग हैं। सुदर्शन की मौत से पांच पुत्रों के सिर से असमय ही पिता का साया उठ गया। घटना के बाद से ही पत्नी लालमुनी और पुत्र दहाड़े मारकर बिलख रहे हैं।