फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Middle-aged dead body found hanging from tree in temple premises

मंदिर परिसर में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव

Wed, 30 Mar 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged dead body found hanging from tree in temple premises
नियामताबाद। अलीनगर थाना के बरहुली गांव निवासी जगरोपन (45) का शव बुधवार की सुबह गांव के अहिरा बाबा मंदिर परिसर स्थित पेड़ से लटकता हुआ मिला। शव को देखते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बरहुली गांव निवासी जगरोपन देर शाम घर से निकला था लेकिन पूरी रात घर वापस नहीं लौटा। परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की लेकिन पता नहीं चला। बुधवार की सुबह गांव के लोग अहिरा बाबा मंदिर के समीप गए। यहां पाकड़ के पेड़ से लटकता हुआ हुआ जगरोपन का शव देख सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जगरोपन के मौत का समाचार सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। जगरोपन की पत्नी राजवंती देवी का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। उसका भाई प्रभु ने अलीनगर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि जगरोपन के भाई ने तहरीर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed