फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mid-Day Meal will now be named PM Nutrition Mission Scheme

चंदौली: मिड-डे-मील का नाम अब होगा पीएम पोषण मिशन योजना

Wed, 20 Oct 2021 11:42 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 20 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Mid-Day Meal will now be named PM Nutrition Mission Scheme
Mid Day Meal

चंदौली जिले में परिषदीय स्कूलों के बच्चों को दोपहर का भोजन देने के लिए संचालित मिड-डे-मील योजना का नाम बदलने की तैयारी चल रही है। शासन से प्रस्तावित योजना के अनुसार मिड-डे-मील अब प्रधानमंत्री पोषण मिशन शक्ति योजना के रूप में जाना जाएगा। हालांकि बीएसए कार्यालय को इस संबंध में अभी तक कोई लिखित आदेश नहीं मिला है लेकिन जल्द ही सरकार की ओर से आदेश आने की संभावना है।

विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों में बच्चों को भोजन देने के लिए चल रही मध्याह्न भोजन योजना (मिड-डे-मील) का नाम बदलकर प्रधानमंत्री पोषण मिशन शक्ति योजना के रूप में करने की कवायद को शीघ्र अमलीजामा पहनाया जा सकता है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 30 सितंबर को सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के बच्चों को पका भोजन उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री पोषण योजना लांच की है।
विज्ञापन


इस योजना को मौजूद मिड-डे मील के बदले लाया गया है। इस योजना में सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के पहली से आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले सभी स्कूली बच्चों को शामिल किया जाएगा। इसके बाद से ही शिक्षा विभाग इसे लेकर अमलीजामा पहनाने में जुट गया है। इसके साथ ही विभाग की ओर से सप्ताहवार दिए जाने वाले भोजन के मेन्यू व मानक को लेकर भी एडवाइजरी जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को अधिक गुणवत्तापूर्ण मिलेगा भोजन

योजना में हिदायत दी गई है कि मेन्यू व मानक के अनुरूप ही बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक भोजन दिया जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही न की जाए। वहीं नाम बदलने के प्रस्ताव के साथ योजना में कई अन्य बदलाव होने के संकेत भी मिले हैं। माना जा रहा है कि अब बच्चों को और गुणवत्तापूर्ण भोजन देने की व्यवस्था होगी।

बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मिड-डे-मील का नाम बदलने को लेकर अभी शासन की ओर से कोई लिखित निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। निर्देश मिलने के बाद योजना को क्रियान्वित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed