{"_id":"61731147b984dc006e5f2a9f","slug":"meter-readers-performed-at-the-power-substation-chandauli-news-vns6187216155","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर रीडरों ने किया बिजली उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटर रीडरों ने किया बिजली उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
मांगों के समर्थन में कमालपुर बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते मीटर रीडर। संवाद
- फोटो : CHANDAULI
Link Copied
कमालपुर। स्थित विद्युत उपकेंद्र पर शुक्रवार को मीटर रीडरों ने बकाया मानदेय देने और सरकारी कर्मियों के बराबर मजदूरी देने की मांगकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर चेतावनी दी, कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो वो आंदोलन के लिए बाध्य होगे। इसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। प्रदर्शन के दौरान मीटर रीडरों ने कहा कि उनके साथ के साथ विभाग सौतेला व्यवहार कर रहा। इसका परिणाम है कि मीटर रीडर को नौकरी करने के बाद भी परिवार चलाने में परेशानी हो रही है। यशवंत कुमार ने कहा कि हम लोग बीते छह वर्षो से जिस निजी कंपनी के साथ काम कर रहें, सरकार से उसका अनुबंध अक्तूबर माह में खत्म हो गया। इस दौरान हम मीटर रीडरो का बकाया वेतन मिलना चाहिए। अब नवंबर माह से दूसरी कंपनी आ रही, जो मीटर रीडरो को पहले से आधा महीने का वेतन देने की तैयारी कर चुकी है। इतना ही नहीं यह कंपनी मीटर रीडरो से ही प्रिंटर, टैब और प्रोप केबल खरीदने को मजबूर कर रही। इसके लिए संगठन हर लड़ाई लड़ने को तैयार है। मांग किया कि पुराना बकाया वेतन उन्हें सरकारी मजदूरी के बराबर दिया जाए। धरना प्रदर्शन के दौरान राजेंद्र बिंद, यशवंत कुमार, आलोक मिश्रा, गोविंद मौर्या, प्रेमचंद, चंद्रकुमार, कमलेश कुमार, राहुल भारती, बृजेश दुबे, गोविंद, धीरेंद्र, अनिल, रामसेवक, दीप नारायण, संजय, योगेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।