{"_id":"23494852353777abe707b8b255be9ebc","slug":"merit-appeared-in-exhibition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाई मेधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाई मेधा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Thu, 24 Dec 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरती पर बढ़ रहे प्रदूषण को दूर करने, पर्यावरण को संरक्षित रखने की बातें छात्र-छात्राओं ने कागज व थर्माकोल पर उकेरा।
तो उपग्रह, परखनली, बैज्ञानिक विस्तार को विभिन्न माडल् के माध्यम से दर्शाया। बुधवार को मैनाताली स्थित स्टूडेन्ट पब्लिक स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी व बाल मेल में विद्यार्थियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया तो निर्णायक मंडल भी पशोपेश में पड़ गया।
बेहतर माडल एवं प्रोजेक्ट के लिए सृष्टि को पुरूस्कृत किया गया।
स्टूडेन्ट पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं की वार्षिक प्रतियोगियता की तरह विज्ञान प्रदर्शन एवं बाल मेले का आयोजन किया गया था।
जिसमें बच्चों ने विज्ञान से संबंधित अनेक प्रकार के प्रोजेक्ट व माडल बनाये।
जिसका प्रदर्शन किया गया। निर्णायक मंडल ने बच्चों के प्रोजेक्ट को काफी बारीकी से निहारा और प्रशंसा की। यही नहीं बच्चों ने पनीर रोल, मोमोज, मोट-पतलू के गोल गप्पे व हाट काफी का स्टाल लगाया था।
बच्चों द्वारा बनाये गये स्वादिष्ट व्यंजनो का स्वाद चखा।
द्वितीय पुरूस्कार विधि को, तृतीय पुरूस्कार मिसबाहुल व आबुसान को दिया गया। सामाजिक संस्था पहल ने गरीबो में गर्म कपड़े भी वितरित किये। इस दौरान अभिभावक और विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।