{"_id":"eaac7db7b4659a9245e346b26f576df0","slug":"merchants-organize-dor-the-right-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकार के लिए संगठित हो व्यापारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकार के लिए संगठित हो व्यापारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Fri, 25 Dec 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला इकाई की बैठक गुरुवार को मुख्यालय
विज्ञापन
स्थित कैम्प कार्यालय पर हुई। जिसमें संगठन सहित तमाम बिंदुओं पर चर्चा की
गई और व्यापारियों ने आगामी 2016 में विभिन्न आंदोलनों की रणनीति बनाई गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष साधना सिंह ने कहा कि हम सभी को अपने हक और अधिकार के लिए संगठित होकर मजबूती के साथ कार्य करना होगा। तभी हमारे अधिकार हमें प्राप्त हो सकते हैं।
प्रदेश सरकार ने अभी हाल ही में तमाम वस्तुओं पर वैट की बढोत्तरी कर दी है। इसके अलावा खाद्य तेलों पर भी प्रतिपादित शुल्क लगा दिया है, जो यह अनुचित है। इसे सरकार तत्काल वापस लें, अगर सरकार वैट सहित तमाम व्यापारियों के समस्याओं के लिए कोई ठोस पहल नहीं करती है तो हम व्यापारी सड़क पर उतरकर आंदोलन को बाध्य होंगे। कहा कि जिले के व्यापारियों से सम्बंधित तामम ऐसे कार्यालय आज भी वाराणसी में चल रहे हैं।
कई बार अधिकारियों और कर्मचारियों से मिलकर उसे चंदौली मुख्यालय पर स्थापित करने की मांग की, लेकिन आज तक उसपर कोई ठोस पहल जिला प्रशान की ओर से नहीं हुई।
जनपद के अब व्यापारी समाज चुप नहीं बैठने वाला है।जल्द ही आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर इजहार अंसारी, संतोष जायसवाल, दिलीप सोनकर, रामदेव, रामाश्रय, गोपाल, राजकुमार, सुदामा, सुरेंद्र मोदनवाल, अमित गुप्ता, संगीर, राम प्रकाश आदि उपस्थित रहे। संचालन विद्यासागर गुप्ता ने किया।