{"_id":"62c82e8da9cb8537ee5c7071","slug":"members-protest-against-eo-chandauli-news-vns662875049","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका ईओ के खिलाफ सभासदों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका ईओ के खिलाफ सभासदों ने दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका सभासदों और ईओ के बीच चल रही तनातनी शुक्रवार को खुलकर सामने आ गई। सभासदों ने नगर पालिका में कार्यालय के बाहर ईओ कृष्ण चंद्र के खिलाफ धरना दिया। सभासदों ने ईओ पर भ्रष्टाचार किये जाने के आरोप लगाते हुए उनके स्थानांतरण की मांग जिलाधिकारी से की। सभासदों ने चेताया कि यदि ईओ नहीं हटाया गया तो सभी लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
सभासदों ने कहा कि अलीनगर में प्रेक्षागृह का निर्माण शादी-विवाह जैसे कार्यक्रमों में बुकिंग के लिए कराया गया था ताकि उससे पालिका को आय हो सके पर ईओ द्वारा वहां निवास करने के चलते राजस्व की क्षति हो रही है। कहा कि ईओ के लिए ली गई भाड़े की गाड़ी का इस्तेमाल निजी कार्यों में किया जाता है। उसके डीजल का भुगतान पालिका कोष से होता है। आरोप लगाया कि ईओ ने अपने करीबी व्यक्ति को गांधी काम्पलेक्स में बने हाल व रूम को लगभग दो साल से रहने के लिए नि:शुल्क दिया है। सभासदों ने ईओ पर आए दिन गायब रहने के भी आरोप लगाए। कहा कि खाते में विकास के लिए पांच करोड़ रुपये आ गया है लेकिन विकास कार्य नहीं कराया जा रहा है। इस दौरान सभासद राजेेश जायसवाल, बृजेश गुप्ता, मो. ईशा खान, अशोक जायसवाल, विशाल तिवारी, सिंकदर पासवान, भरत चौहान, विनय यादव, समेत सभासद प्रतिनिधि भानू तिवारी, डब्बा तिवारी, वीरू रावत, अशोक यादव, महेंद्र पटेल रहे। आरोपों के बाबत ईओ कृष्णचंद्र ने कहा कि प्रेक्षागृह में पिछले आठ सालों से अधिकारी ही रहते आये हैं,मेेरे द्वारा नियम संगत तरीके से एचआरए की कटौती कराई जाती है जिससे राजस्व की क्षति नहीं हई है। कहा कि 15वें वित्त से 2.43 करोड़ का कार्य आवश्यक कार्रवाई के बाद पीडब्ल्यूडी भेजा गया है। सभी कार्य शासन की मंशा के अनुरूप कराये जा रहे हैं।