फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   meeting to curb Naxal activity

नक्सल गतिविधि पर अंकुश लगाने के लिए किया गया मंथन

Wed, 30 Mar 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
meeting to curb Naxal activity
नौगढ़। नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर मंगलवार को स्थानीय थाना के सभागार में तीन जनपदों के पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें चंदौली, मिर्जापुर व सोनभद्र के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। अधिकारियों ने आग से होने वाली घटनाओं की रोकथाम के लिए क्षेत्र में फायर स्टेशन की स्थापना करने के साथ बार्डर पर चौकसी बढ़ाने का फैसला किया।
विज्ञापन

एएसपी सुखराम भारती की अध्यक्षता में हुई बैठक में बिहार बॉर्डर पर कांबिंग बढ़ाने पर जोर दिया गया। पुलिस, पीएसी व खुफिया विभाग से जुड़े अधिकारियों ने सोनभद्र, चंदौली और मिर्जापुर के नक्सल इलाके में विकास से जुड़े कार्यक्रमों की निगरानी करने के लिए अधिकारियों के साथ समन्वय बनाने के साथ जेल से छूटकर आए नक्सलियों की आय के स्रोतों का पता लगाने और उनकी कड़ी निगरानी पर मंथन किया। तय किया गया कि नक्सल प्रभावित थानों की पुलिस व पीएसी की कांबिंग बढ़ाई जाएगी। सीओ आपरेशन शेषमणि पाठक ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के गरीबों का बेहतर इलाज के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाने कोे साथ पुलिस व पीएसी की कांबिंग बढ़ाकर नक्सल गतिविधियों पर नजर रखी जाए। इस मौके पर पीएसी 33 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट प्रमोद कुमार यादव, उप प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह, तहसीलदार सुरेशचंद्र, वन क्षेत्राधिकारी जयमोहनी मकसुद हुसैन व मझगांई के इमरान खान, सीओ नक्सल चुनार, सीओ सदर सोनभद्र के अलावा थाना प्रभारी नौगढ़ राजेश सरोज, थानाध्यक्ष चकरघट्टा अलखनारायण सिंह, चौकी इंचार्ज चंद्रप्रभा रामनयन सिंह, चौकी इंचार्ज अमदहा राधाकृष्ण यादव सहित चिकित्सा, बेसिक शिक्षा, पीडब्ल्यूडी व विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed