फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   massive fire broke out the field 14 bigha crops burnt in chandauli

Chandauli News: खेत में लगी भीषण आग, पल भर में धुआं हुई 14 बीघे की फसल; पानी लेकर दौड़े ग्रामीण

Mon, 08 Apr 2024 08:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 08 Apr 2024 08:37 PM IST
सार

Chandauli News: चंदौली में सोमवार को कई स्थानों पर अगलगी की घटनाएं हुईं। खेत में लगी आग को किसानों ने बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। वहीं, रेलवे ट्रैक के किनारे अराजकत्वों ने झोड़ियों में आग लगा दी थी। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
massive fire broke out the field 14 bigha crops burnt in chandauli
खेत में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली के अलग-अलग इलाकों में सोमवार को आग की घटनाओं में 14 बीघ से ज्यादा की गेहूं की फसल धू-धूकर जल गई। धानापुर क्षेत्र के त्रिभुवनपुर (खरखोलिया) गांव के दोपहर में खेत में आग लग गई। इससे 10 बीघा फसल राख हो गई। अलीनगर के रेवसा धूसखास में आग से 4.5 बीघे की फसल जल गई।

विज्ञापन


त्रिभुवनपुर गांव में खेत के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे। तभी खेत से आग की लपटों के साथ धुआं उठता देख उन्होंने शोर मचाया। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान और ग्रामीण बाल्टी में पानी और डंडा लेकर दौड़ पड़े। उन्होंने किसी तरह आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


आग की चपेट में आकर राज नारायण की 18 बिस्वा, प्रकाशमाला देवी की छह बिस्वा, माया की छह बिस्वा, कैलाश गोड की तीन बिस्वा, शंकर सोनकर की सात बिस्वा, अनिल सोनकर की सात बिस्वा, सुनील सोनकर की सात बिस्वा, राजकुमार गोंड की पांच बिस्वा, ओमप्रकाश की पांच बिस्वा, श्रीकांत की पांच बिस्वा व राम मूरत बिंद की दो बिस्वा गेहूं की फसल जल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधान सूबेदार सिंह ने इसकी सूचना लेखपाल राजेश यादव और अग्निशमन विभाग को दी। लेखपाल और राजस्वकर्मी मौके पर पहुंचकर नुकसान का मुआयना किया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

इसी तरह अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा मौजा में धूसखास गांव के खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया। तब तक निजामुद्दीन और राम सकल यादव की फसल जलकर राख हो गई। दोनों किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।

रेल ट्रैक के किनारे झाड़ियों में लगाई आग

massive fire broke out the field 14 bigha crops burnt in chandauli
झाड़ियों में लगी आग को बुझाता कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
पड़ाव के नीबूपुर जाने वाले मार्ग पर रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में सोमवार को अराजकतत्वों ने आग लगा दी। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रामनगर-नीबूपुर मार्ग के किनारे रेल लाइन से सटीं झाड़ियों से दोपहर में आग की लपटें निकलतीं देख लोगों ने इसकी सूचना व्यासनगर जीआरपी को दी। 

जीआरपी की सूचना पर मुगलसराय से फायर ब्रिगेड पहुंची। रास्ते में पानी भरा होने के कारण दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने बाल्टी में पानी भरकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed