फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   massive fire broke out clothing store destroying goods worth 1.4 million in three hours in chandauli

UP: कपड़े की दुकान में भीषण आग, तीन घंटे में 14 लाख के सामान खाक; व्यापारियों ने बिजली विभाग से की ये मांग

Sun, 16 Nov 2025 12:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 16 Nov 2025 12:00 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के चंदाैली जिला स्थित कपड़े की दुकान में आग लगने की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। इसके पहले स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन
massive fire broke out clothing store destroying goods worth 1.4 million in three hours in chandauli
आग से सबकुछ जलकर खाक। - फोटो : संवाद

विस्तार

Chandauli News: धानापुर थाना चौराहा स्थित अवही रोड पर बीती रात सदगुरु स्वामी वस्त्रालय में भीषण आग लग गई। देर रात हुए इस हादसे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में अचानक आग भड़क उठी और कुछ ही मिनटों में उसने विकराल रूप ले लिया।

विज्ञापन


दुकानदार दिनेश यादव के मुताबिक, आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते दुकान में रखा पूरा कपड़ा और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में लगभग 14 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना तत्काल पुलिस व अग्निशमन विभाग को दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान का अधिकांश सामान नष्ट हो चुका था। समय पर दमकल पहुंचने के बावजूद आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि बचाव कार्यों के दौरान भी धुआं और लपटें लगातार उठती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से स्थानीय व्यापारियों में चिंता का माहौल है। व्यापारियों ने कहा कि शॉर्ट सर्किट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, ऐसे में विद्युत विभाग को तारों व कनेक्शन की नियमित जांच कराने की जरूरत है ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके। पुलिस व संबंधित विभाग आग लगने के सटीक कारणों की जांच कर रहे हैं। वहीं पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर राहत दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed