फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Martyr's wife returned the artisans who came to install the statue

शहीद की पत्नी ने प्रतिमा लगाने पहुंचे कारीगरों को लौटाया

Sun, 05 Sep 2021 07:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
Martyr's wife returned the artisans who came to install the statue
चंदौली के धानापुर विकास खंड के पगहीं गांव में रविवार की सुबह शहीद कुलदीप मौर्या की प्रतिमा लगाने पहुंचे कारीगरों का शहीद की पत्नी ने विरोध कर कार्य रुकवा दिया। आरोप लगाया कि बनाई गई प्रतिमा का चेहरा शहीद कुलदीप के चेहरे से नहीं मिल रहा है। साथ ही प्रतिमा का निर्माण भी घटिया क्वालिटी से किया गया है। प्रतिमा लगाने का शहीद के परिजनों ने भी विरोध किया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि शहीद कुलदीप मौर्या से प्रतिमा का चेहरा बिल्कुल भिन्न बनाया गया है। प्रतिमा बनाने के दौरान इसमें सुधार करने के लिए कई बार कहा गया लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद कारीगरों को प्रतिमा स्थापित करने के लिए भेज दिया गया जिसका विरोध किया जा रहा है। आरोप लगाया कि प्रतिमा स्थापित कराने क्षेत्रीय विधायक के कुछ समर्थक भी पहुंचे थे।
विज्ञापन

समर्थकों ने प्रतिमा स्थापित करने का दबाव बनाते हुए कहा कि अभी इस प्रतिमा को लग जाने दिया जाए, बाद में इसे बदल दिया जाएगा। गौरतलब है कि सोमवार को ही शहीद कुलदीप की पुण्यतिथि है। इसको लेकर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह की ओर से तैयारियां पहले से चल रही है। विधायक सोमवार को शहीद कुलदीप की पुण्यतिथि मनाने की तैयारी में हैं पर प्रतिमा के संबंध में एक विवाद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed