फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Married woman's body found hanging from a noose

संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Fri, 22 Apr 2022 07:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 07:45 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from a noose
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया कला खुर्द गांव में शुक्रवार को विवाहिता का शव फंदे से लटकते मिला। सुबह जैसे ही जानकारी मिली परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आई और आगे की कार्यवाही में जुट गई।
विज्ञापन

बिछिया गांव निवासी श्रीनाथ यादव की पत्नी बिंदु यादव (28 वर्ष ) प्रतिदिन की तरह बृहस्पतिवार को खाना बनाकर अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। वही उसका पति श्रीराम यादव दो बच्चों के साथ छत पर सोने के लिए चला गया। सुबह जब बच्चों को लेकर अपने कमरे में आया तो देखा कि अंदर से दरवाजा बंद है। काफी आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा न खुलने पर उसको अनहोनी की आशंका होने लगी उसने दरवाजा तोड़कर देखा गया तो बिंदु रस्सी के सहारे पंखे से लटक रही थी। घटना को देख पूरे परिजनों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे सदर कोतवाल शेषधर पांडेय ने घटनास्थल पर पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। विवाहिता के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सदर कोतवाल ने शेषधर पांडेय ने बताया कि बिछिया कला खुर्द गांव में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता का शव मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। विवाहिता के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed