{"_id":"628a877f78504c7616435919","slug":"married-woman-hangs-herself-chandauli-news-vns654972389","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फंदे पर झूल कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने फंदे पर झूल कर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैयदराजा। स्थानीय थाना के फेसुड़ा गांव में शनिवार की रात विवाहिता ने फंखे में फंदा लगाकर उस पर झुलकर इहलीला समाप्त कर ली। सुबह विवाहिता की मौत की जानकारी होने पर परिवार वालों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति, सास, ननद और चाचा के खिलाफ मुकदजा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
बलुआ थाना अंतर्गत मुहम्मदपुर निवासी मुख्तार विश्वकर्मा की पुत्री मीना का विवाह चौदह माह पहले फेसुड़ा गांव निवासी रितेश के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बाइक और पचास हजार रुपये नकदी की मांग करते हुए विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसको लेकर कई बार मायके और ससुराल पक्ष के बीच में पंचायत हुई। शनिवार को भी पंचायत हुई थी। शनिवार की रात परिवार के सभी सदस्य खा पीकर सो गए। भोर में परिवार के सदस्य अपने काम में लग गए। इस बीच मीना का कमरा बंद मिला। देर तक तक कमरा न खुलने पर परिवार के सदस्य चिंतित हो गए और दरवाजा पीट कर खोलवाने की कोशिश की लेकिन अंदर से जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांक कर देखा तो मीना फंखे में साड़ी का फंदा बनाकर दूसरा सिरा गला में बांध कर लटक रही थी। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। शोर मचाने पर आस पास के लोग भी जुट गए। मायके से मीना के पिता मुख्तार अन्य लोगों के साथ पहुंचे। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची और शव को नीचे उतारा। मुख्तार ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति रितेश, सास पार्वती देवी, ननद डाली विश्वकर्मा, चाचा शर्मा विश्वकर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज है।