फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Markets, closed, the, shutter is, raised, Shops

बाजार रहे बंद, नहीं उठे दूकानों के शटर

Fri, 12 Dec 2014 01:33 AM IST
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला Updated Fri, 12 Dec 2014 01:33 AM IST
विज्ञापन
Markets, closed, the, shutter is, raised, Shops
इक्का दुक्का खुले दुकानों को भी व्यापारियाें ने आग्रह के साथ बंद करा
विज्ञापन
दिया। व्यापारियाें ने जुलूस निकालकर प्रदेश सरकार के विरुद्ध नाराजगी जाहिर की व सभा कर हमलावराें को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। जनपद में भी जगह जगह जुलूस निकालकर दूकानें बंद कराई गईं।


पूरे जनपद में संगठन से जुड़े व्यापारी सुबह से ही जुलूस निकालकर बाजार बंद कराने लगे। नगर में व्यापारी संगठन के नगर अध्यक्ष मंसूर आलम और प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर भ्रमण किया और लोगों से दुकानें बंद रखने की अपील की। नगर में नई सट्टी, परमार कटरा, रस्तोगी गली, जीटी रोड, धर्मशाला, लाल बहादुर शास्त्री कटरे के अलावा नगर के समस्त व्यापारिक प्रस्थान बंद रहे। यहां तक की चाय पान की दुकानों पर भी ताले लटके रहे।


सभा में वक्ताआें ने कहा प्रदेश अध्यक्ष पर किया गया हमला व्यापारियों के हितों पर हमला है। प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार जायसवाल ने कहा कि व्यापारी समाज एवं देश की खुशहाली का आइना होता है। इस दौरान सरदार मंजीत सिंह, अवतार सिंह, ओमप्रकाश जायसवाल, पूर्व सभासद बृजेश गुप्ता, मुरारी अग्रवाल, माजिद परवेज संजय कुमार, राजेश कुमार आदि व्यापारी शामिल रहे। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार नगर में अभूतपूर्व बंदी रही।
प्रदेश जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि के नेतृत्व में व्यापारियाें ने जुलूस निकाला। शहाबगंज में क्षेत्र की समस्त दुकानें बंद रहीं। इस दौरान सतीश जायसवाल, महमूद आलम, राजकुमार आदि कई व्यापारी गण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed