फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   March

जुलूस निकाला

Sat, 02 May 2015 01:54 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 May 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
March
भाकपा समेत विभिन्न संगठनों ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर शुक्रवार को
विज्ञापन
नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। कहा कि मजदूरों को उनका हक देने में दोनों सरकारें नाकाम साबित हुई हैं।

 इस दौरान किसी भी अधिकारी द्वारा ज्ञापन नहीं लिए जाने पर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में किसान, मजदूर, रसोइयां आदि मजदूर वर्ग परेशान हैं। रसोइयों को न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल रही है, जिससे वे आर्थिक संकट का सामना कर रही हैं। इन्हेें तत्काल राज्य कर्मचारी का दर्जा देते हुए स्थायी किया जाए।


कहा कि श्रम कानून का उल्लंघन पूरी तरह से बंद होना चाहिए। वहीं बेरोजगार युवाओं को भत्ता देने के साथ ही मनरेगा के तहत दिए जाने वाले कार्यों में कटौती को बंद किया जाए। भाकपा माले के जिला सचिव रामअचल ने कहा कि मई दिवस आज और प्रासंगिक हो गया है। केंद्र व प्रदेश सरकारें श्रम कानूनों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। आज ही के दिन शिकागो में वर्ष 1886 की घटना से सीख लेकर हम सभी उन अमर शहीदों को साक्षी मानकर मजदूरों को अपने हक के लिए संघर्ष करना होगा, तभी मजदूरों का भला हो सकेगा।

 इस अवसर पर कन्हैया यादव, गुलाब चंद, नन्दू, सुमन, रामदुलार, शकुंतला, जैनुल आबदीन, अंबिका पांडेय, अर्जुंन सिंह, आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता मिठाई लाल व संचालन रामप्यारे यादव ने किया।

सपा ने मनाया मजदूर दिवस
चंदौली। समाजवादी मजदूर सभा जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मजदूरों के हितों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर ने कहा कि आज का दिन मजदूरों के बलिदान का दिन है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज काका ने कहा कि प्रदेश सरकार मजदूरों के हितों के लिए तमाम योजनाएं चला रही है, जिसका लाभ मजदूरों को मिल रहा है।

मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह यादव ने कहा कि जिन मजदूरों का पंजीयन नहीं हुआ है। उसके लिए कैंप लगाकर संगठन रजिस्ट्रेशन कराएगा। साथ ही योजनाओं का लाभ दिलाने में भी सहयोग करेगा। इस मौके पर अशोक यादव, विद्यावती यादव, गुलाब चंद, चंद्रशेखर यादव, गोपाल यादव, सगीर आलम, जोखू सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।  दूसरी ओर उपजा सदर तहसील इकाई की ओर से अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया। इस दौरान गोष्ठी आयोजित कर मजदूरों की सामाजिक व आर्थिक स्थिति पर चर्चा की गई। इस मौके पर अध्यक्ष हारिफ हाशमी ने कहा कि मजदूरों को उनके हक और अधिकार के प्रति जागरूक करने की जरूरत है।

 इस मौके पर बाबर अली, सुधीर सिंह, दीपक राय, अभिलाष पांडेय, आफताब आलम, खुर्शीद आलम, विजय चित्रांशी आदि उपस्थित रहे।  

वामपंक्षी दलों ने निकाला मार्च
चकिया। पूंजीवादी ताकतों, कारपोंरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार किसानों एवं मजदूरों के हितों की अनदेखी कर रही है तथा भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के जरिए किसानों की भूमि को छीनकर पूंजीपतियों को देने में जुटी हुई है जिससे किसान मजदूर बदहाली की ओर अग्रसर है।

उक्त विचार स्थानीय गांधी पार्क में अंर्तराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर वामपंक्षी दलों सीपीएम, सीपीआई तथा आईपीएस के संयुक्त तत्वावधान में नगर में निकाले गए मार्च के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्तओं ने व्यक्त किए।
सभा को संबोधित करते हुए वाम वक्ताओं ने कहा कि अंर्तराष्ट्रीय पूंजीवादी संस्थाओं विश्व बैंक, अंर्तराष्ट्रीय मुद्रा कोष, विश्व व्यापार संगठन जैसी संस्थाओं के हित मे केंद्र सरकार काम कर रही है जिससे आम आदमी के हितों को नुकसान पहुंच रहा है।

 वक्ताओं ने कहा खाद, बीज, डीजल, पेट्रोल, केरोसिन की सब्सिडी में कटौती की जा रही है जिससे महंगाई बेलगाम हो गई है तथा आपदा पीड़ित किसानों को राहत देने की जगह केंद्र और राज्य सरकारें अनर्गल बयानबाजी कर रही है जिससे किसान परेशान हैं।

 सभा के पूर्व आपदा पीड़ित किसानों को लागत मूल्य से अधिक का मुआवजा देने, मनरेगा के तहत 250 दिन काम तथा 300 रुपया प्रतिदिन मजदूरी देने, वृक्ष विहीन पहाड़ियों पर खनन को वैध करने, वनाधिकार कानून को जिले के वनक्षेत्र में लागू करने सहित तमाम मांगों को लेकर चकिया नगर में मार्च निकाला। सभा में बच्चन सिंह एड., श्रीप्रसाद, परमानंद, अजय राय, अखिलेश दूबे, शिवमूरत, डा.गीता शुक्ला, लालमनी देवी, शंभूनाथ, राजेंद्र यादव, भरतराम सहित तमाम वामपंथी नेताओं ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता श्रीप्रसाद  व संचालन लालचंद एड. ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed