फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Many passenger injured due to collision between bus and truck road accident on nh 2 in chandauli

यूपी: झपकी आने से एनएच-2 पर ट्रक से टकराई बस, चालक की मौत, दर्जनभर यात्री घायल

Sun, 28 Feb 2021 10:49 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 28 Feb 2021 10:49 AM IST
विज्ञापन
Many passenger injured due to collision between bus and truck road accident on nh 2 in chandauli
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के नेशनल हाईवे-2 पर बस और ट्रक की टक्कर से दर्जनभर यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है

विज्ञापन


हादसा चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंघीताली के पास एनएच-2 पर हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल मरीजों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बस पटना से वाराणसी आ रही थी। ड्राइबर को नींद के आने के चलते हादसा बताया जा रहा है। एक झपकी आने की वजह से बस अनियंत्रित हो गई। हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। लोगों की मदद से पुलिस ने सभी नजदीकी अस्पताल भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पहुंचते ही प्राथमिक उपचार के बाद आधा दर्जन गंभीर मरीजों को वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। यात्रियों में ज्यादातर परीक्षार्थी शामिल हैं, जो की पटना में आयोजित सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) की परीक्षा देकर लौट रहे थे।

घायलों में अभिषेक रजक(22) सिंगरौली, लल्लू मिश्रा(38) मधुबनी मध्यप्रदेश, सूरजपाल(52) फत्तेपुर, राजेश मिश्रा प्रयागराज, कमला(22) कानपुर देहात, लाल बहादुर(33) अंबेडकर नगर, अमित कुमार(33)कुशीनगर, अनुपम यादव(27) अंबेडकर नगर उत्तरप्रदेश, समीर कुमार(20) शेखपुर मिथिलेश कुमार नालंदा, बिहार के निवासी है। इसके अलावा वाराणसी निवासी ड्राइवर धंजी की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed