फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Manoj from Sayedaraja, Jitendra SP candidate from Chakia

सैयदराजा से मनोज डब्लू और चकिया से जितेंद्र एडवोकेट सपा प्रत्याशी घोषित

Wed, 09 Feb 2022 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Manoj from Sayedaraja, Jitendra SP candidate from Chakia
पीडीडीयू नगर। समाजवादी पार्टी चंदौली के सैयदराजा विधानसभा सीट 382 से मनोज सिंह डब्लू और चकिया विधानसभा 383 से जितेंद्र कुमार एडवोकेट को प्रत्याशी घोषित किया है। मनोज सिंह डब्लू जहां निर्दल प्रत्याशी के रूप में बृजेश सिंह को मात दे चुके हैं वहीं चार बार बसपा के टिकट से चुनाव लड़ने वाले जितेंद्र एडवोकेट छह महीने पहले बसपा को छोड़कर सपा में शामिल हुए थे और उन्हें पहली बार में ही सपा ने टिकट देकर भरोसा जताया है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। बरहनी विकासखंड के माधोपुर गांव निवासी मनोज सिंह डब्लू विधानसभा चुनाव 2012 के चुनाव में निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े थे। उस समय प्रगतिशील मानव समाज पार्टी से बृजेश सिंह चुनाव मैदान में थे। चुनाव के परिणाम ने सबको चौका दिया। मनोज डब्लू को पहली बार में 51499 वोट मिले वहीं 49483 वोट से बृजेश सिंह दूसरे स्थान पर रहे। मनोज ने बृजेश सिंह को दो हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। इसके बाद मनोज सिंह डब्लू ने सपा ज्वाइन कर लिया। हालांकि 2017 में बृजेश सिंह के भतीजे सुशील सिंह ने सपा प्रत्याशी मनोज को करारी शिकस्त दी और मनोज डब्लू तीसरे स्थान पर रहे। सपा ने मनोज सिंह डब्लू राष्ट्रीय सचिव भी बनाया है। इस विधानसभा चुनाव में फिर सपा ने मनोज सिंह डब्लू पर भरोसा जताया है।संवाद
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। नौगढ़ के बाघ़ी गांव के निवासी जितेंद्र कुमार एडवोकेट सबसे पहले बहुजन समाज पार्टी की टिकट से
2002 विधानसभा चुनाव लड़े थे। इसमे वे तीसरे नंबर पर रहे। 2007 के विधानसभा में बसपा ने फिर इन्हें प्रत्याशी बनाया और इन्होंने सपा के सत्यप्रकाश सोनकर को ढाई हजार वोटों से हराकर विजय हासिल किया। 2012 में बसपा के टिकट से फिर चुनाव लड़े पर सपा के पूनम सोनकर से आठ हजार वोटों से हार गए। 2017 में बसपा ने फिर जितेंद्र को टिकट दिया इस बार वे भाजपा के शारदा प्रसाद से 20 हजार वोटों से हार गए। छह महीने पहले जितेंद्र ने बसपा को छोड़कर सपा का दामन थामा और सपा ने भरोसा जताते हुए इन्हें चकिया विधानसभा का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed