फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Manbads stabbed the young man with a knife

मछली खरीदने के विवाद में मनबढ़ो ने दिनदहाड़े युवक को मारा चाकू

Thu, 20 Jan 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Manbads stabbed the young man with a knife
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के ईटवा गांव स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के सामने बुधवार को मछली खरीदने को लेकर चखना बेचने वाले दो दुकानदारों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि एक पक्ष के कुछ युवकों ने दूसरे पक्ष को दिनदहाड़े चाकू मार दी। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया जबकि आरोपी मौके से फरार हो गये। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार पुलिस की शिथिलता के चलते शराब की दुुकानेें के आसपास चखना की दुकानें सज जाती है। इसके साथ वहीं अवांछनीय तत्वों का जमावड़ा हो जाता है। कई बार लोग शराब पीकर हंगामा भी करते हैं। लोगों के अनुसार ईटवा गांव में अंग्रेजी शराब की दुकान के समीप दो लोग चखना की दुकान लगाते है। जहां मुर्गा व मछली की बिक्री करते है। बुधवार की दोपहर लगभग दो बजे वहां एक व्यक्ति मछली बेचने आया। जिस पर दोनों दुकानदार उससे मछली खरीदने के लिए पहुंच गये। इस दौरान मछली खरीदने गये दोनों दुकानदारों के बीच दाम को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि एक पक्ष के कुछ युवकों ने सोनू सोनकर (18) को दिन दहाड़े चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गये। चाकू लगने के बाद सोनू लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके पुलिस युवक को गाड़ी में लेटाकर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गई। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सीओ सकलडीहा अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

सकलडीहा। विधानसभा चुनाव में आम मतदाताओं में भयमुक्त वातावरण का विश्ववास पैदा करने साथ अराजक तत्वों में डर पैदा करने के लिए हर रोज ग्रामीणों क्षेत्रों में पुलिस के बूटो की धमक सुनाई दे रही है। पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों के साथ जगह-जगह रूट मार्च निकाल रही है। बावजूद इसके मनबढ़ व अराजकतत्वों में इसका खौफ नहीं रह गया है। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र ईटवा गांव में मछली खरीदने के विवाद में दिनदहाड़े चाकू मारने की घटना कहीं न कहीं इस बात की ताकीद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed