फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Manbad obstructing the renovation of Panchayat Bhawan

पंचायत भवन के नवीनीकरण में बाधा डाल रहे मनबढ़

Sun, 17 Apr 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Manbad obstructing the renovation of Panchayat Bhawan
सकलडीहा। विकासखंड के धरहरा गांव में पंचायत भवन के नवीनीकरण में कुछ मनबढ़ ग्रामीण बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। वहीं पंचायत भवन की भूमि पर अतिक्रमण कर उस पर कब्जा करने का प्रयास भी किया जा रहा है। इस संबंध में ग्राम प्रधान की शिकायत पर डीएम ने कार्रवाई के लिए एसडीएम को निर्देश दिया है। गांवों में विकास कार्यों को लेकर की जाने वाली बैठकों के लिए सरकार ने जर्जर पंचायत भवनों की नवीनीकरण का अभियान चला रखा है। साथ ही कंप्यूटर सहित सभी संसाधन उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया है। धरहरा गांव में वर्षों पूर्व पंचायत भवन का निर्माण किया गया था लेकिन गांव के ही कुछ लोगों ने उसके उपयोग में रुकावट डाली थी। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी हुई लेकिन प्रकरण का समुचित निराकरण नही किया गया। वर्तमान ग्राम प्रधान श्वेता सिंह ने जब भवन के नवीनीकरण का प्रस्ताव बनाया तो उन मनबढ़ों ने एक बार फिर अड़चने पैदा करनी शुरू कर दी हैं। ग्राम प्रधान ने इसकी तहसील स्तर पर शिकायत करने के बाद डीएम से पंचायत भवन के नवीनीकरण का हवाला देते हुए अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। डीएम ने कार्रवाई के लिए एसडीएम को निर्देश दिया है। ग्राम प्रधान श्वेता सिंह ने बताया कि पंचायत भवन अतिक्रमण का शिकार है। उसके नवीनीकरण के लिए डीएम से शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed