{"_id":"5ebbee9f8ebc3e90a359bfe9","slug":"managers-discuss-about-the-operation-of-the-course-chandauli-news-vns524668190","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाठ्यक्रम के संचालन को लेकर प्रबंधकों ने की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाठ्यक्रम के संचालन को लेकर प्रबंधकों ने की चर्चा
विज्ञापन
चंदौली जनपद के मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक संघ की बैठक बुधवार को नगर स्थित कैंप कार्यालय में हुई। इसमें लॉकडाउन के नियमों के साथ ही ऑनलाइन प्लेटफार्म के जरिए बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने पर चर्चा की गई। साथ ही कोविड-19 महामारी के फैलते खतरे पर चिंता व्यक्त की गयी।
इस दौरान जिलाध्यक्ष विनय कुमार वर्मा ने कहा कि प्रबंधकों के लिए इस महामारी में बच्चों के पाठ्यक्रमों को सुचारु रूप से संचालित करना एक बड़ी चुनौती साबित हो रही है। उन्होंने लॉकडाउन के बाद की स्थिति पर चर्चा की। कहा कि सरकार द्वारा लॉकडाउन हटाने के बाद भी खतरा बना रहेगा, जिसे देखते हुए विशेष ऐहतियात बरतने की जरूरत है।
इन्हीं मुद्दों को लेकर विद्यालय प्रबंधक संघ लगातार प्रयासरत है, ताकि निजी विद्यालयों के संचालन में आ रही दिक्कतों को दूर किया जा सके। अंत में सोशल डिस्टेंस के नियमों के पालन करने पर बल दिया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष आशीष विद्यार्थी, आनंद कुमार सिंह, जेपी यादव, अखिलेश सिंह, मदन गुप्ता, हरिहर विश्वकर्मा, चंदौली संयोजक इसरार खान रहे। संवाद