{"_id":"5c5b04a6bdec2205dc401d16","slug":"man-shot-dead-in-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में सरेआम युवक को बदमाशों ने गोलियों से भूना, वारदात से फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में सरेआम युवक को बदमाशों ने गोलियों से भूना, वारदात से फैली सनसनी
Wed, 06 Feb 2019 09:30 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादुरगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादुरगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 06 Feb 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल में जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
झज्जर के बहादुरगढ़ में दिन दहाड़े एक युवक को बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। जानकारी के मुताबिक स्पेलंडर बाइक पर सवार युवक को बदमाशों ने 9 गोलियां मारी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक करीब 7-8 हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सरेआम हत्या की इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी झज्जर पंकज नैन, डीएसपी बहाजुरगढ़ भगतराम, सिटी एसएचओ, और सेक्टर 6 एसएचओ भी मौका-ए-वारदात पर पहुंचे।
विज्ञापन