{"_id":"628e6f59d9e0585a7639d033","slug":"make-the-road-encroachment-free-and-make-it-beautiful-chandauli-news-vns655494232","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के साथ सुंदर भी बनायेगी खाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के साथ सुंदर भी बनायेगी खाकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। नगर को जाम से मुक्त कराने और सुगम यातायात के लिए आई रेंज वाराणसी के . सत्यनारायणा ने बुधवार को मुगलसराय कोतवाली में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अतिक्रमणकारियों और अवैध वाहन स्टैंड के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।
इस दौरान उन्होंने शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने व यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिये। शहर को सुंदर बनाने के उद्देश्य से उन्होंने प्रत्येक सिपाही को पांच दुकानदारों को अपने-अपने प्रतिष्ठान के सामने डस्टबीन व गमले लगवाने के लिए प्रेरित किये जाने की जिम्मेदारी सौंपी।
आई के. सत्यनारायण ने कहा कि शहर में चलने वाले सभी सवारी वाहनों की सूची तैयार की जाए। जिसमें गाड़ी के नंबर से लेकर चालक व वाहन स्वामी का नाम एवं मोबाइल नंबर दर्ज हो। निर्देशित किया कि सवारी वाहनों के लिए स्टैंड की व्यवस्था होने के बाद जो भी गाड़ी अवैध तरीके से सड़क पर खड़ी मिलने पर गाड़ी चालक व स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किये जाने के साथ वाहन को सीज किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री के आदेश को शत प्रतिशत लागू कराने को कहा। इस दौरान सीओ पीडीडीयू नगर अनिल राय, मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेशंचद्र तिवारी, यातायात प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर में रेलवे स्टेशन गेट के आसपास प्रत्येक सोमवार को लगने वाला साप्ताहिक बाजार को दामोदरदास पोखरे के पास लगवाने का निर्देश आईजी रेंज के सत्यनारायण ने दिया। उन्होंने कहा कि अब साप्ताहिक बाजार सुव्यवस्थित तरीके से दामोदरदास पोखरे के पास लगेगा। उन्होंने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को इसकी व्यवस्था किये जाने के लिए निर्देशित किया।
इसनेट
सड़क पर अब नहीं बजेंगे डीजे
पीडीडीयू नगर। आईजी वाराणसी रेंज के सत्यनारायण ने बैठक के दौरान पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि सड़क पर डीजे बजाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने शादी-विवाह से लेकर किसी भी आयोजन में सड़क पर डीजे बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डीजे को सीज करने का आदेश दिया। संवाद
पीडीडीयू नगर। आईजी के सत्यनारायण बुधवार को बैठक के दौरान लॉन संचालकों के प्रति सख्त रूख अपनाने का निर्देश पुलिसकर्मियों को दिया। उन्होंने कहा कि नगर में लॉन संचालकों ने सजावटी गेट को सड़क पर लगा दिया है, जो कि पूर्णतया गलत है। उन्होंने चौकी प्रभारियों और कोतवाली प्रभारी को निर्देशित किया कि लॉन के सजावटी को सड़क से हटवाकर पीछे करवाये। कहा कि कोई भी लॉन संचालक सजावटी गेट को अपनी सीमा के भीतर ही लगायेंगे। संवाद
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कोल मंडी में सड़क किनारे खड़े कोयला लदे ट्रकों के खिलाफ आईजी रेंज ने कार्रवाई के आदेश दिये। आईजी के निर्देश पर पुलिस ने 14 ट्रक चालकों व मालिकों के खिलाफ मुगलसराय कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया। बता दें कि इसके दो दिन पहले चंदासी पुलिस चौकी प्रभारी ने कोल व्यवसायियों और ट्रांसपोर्टरों से बैठक कर ट्रकों को सड़क पर नहीं खड़ा किये जाने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी ट्रक चालक वाहनों को सड़क पर खड़ा करने से बाज नहीं आ रहे थे । संवाद
पड़ाव । आईजी ने बुधवार को पड़ाव चौराहे पर पहुंचे। जहां अव्यवस्थित तरीके से ऑटो को खड़ा देख पुलिसकर्मियों पर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान निर्देशित किया कि जो भी ऑटो चालक नियमों का पालन न करें उसके विरुद्ध केस दर्ज करवाएं। संवाद