फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Make the land of Gram Sabha encroachment free

डीएम से लगाई ग्राम सभा की जमीन से अतिक्रमण हटाने की गुहार

Sat, 14 May 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Make the land of Gram Sabha encroachment free
पीडीडीयू नगर। लोगों की समस्याओं को सुनकर हल करने के उद्देश्य से शनिवार को थानों और कोतवालियों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। चिलचिलाती धूप के चलते कई थानों पर फरियादियों की संख्या काफी कम रही। वहीं दूसरी जो फरियादी आये भी उनमें से अधिकतर राजस्व संबंधित मामले वाले थे। जिसे अधिकारियों को जांच कर रिपोर्ट देने की बात कही गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजीव सिंह ने सदर कोतवाली में समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी। कोतवाली में सात प्रार्थना पत्र पड़े, लेकिन उसमें से मात्र एक ही का निस्तारण हुआ। डीएम के सामने सलेमपुर गांव में ग्रामसभा की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत आई। ग्रामीणों ने ग्राम सभा की जमीन को कब्जा मुक्त करने की गुहार लगाई। इस पर उन्होंने संबंधित लेखपाल व पुलिस टीम को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि तत्काल मौके पर जाकर जांच करें और अवैध अतिक्रमण को हटवाया जाए। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाए। दरबेशपुर गांव में पहले से गली पर कुछ लोगों की ओर कब्जा करने की शिकायत आई। इस पर डीएम ने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाना दिवस में आने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए ग्राम सभावार रजिस्टर बनाएं। मामलों के निस्तारण के बाद इसमें अंकित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों में तालाबों की जमीन को चिह्नित करें। ऐसे तालाब जो अतिक्रमण की जद में हैं, उन्हें तत्काल कब्जा मुक्त कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस दौरान सदर एसडीएम मुगलसराय। कोतवाली में तहसीलदार सतीश कुमार की अध्यक्षता समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस पर मात्र चार प्रार्थना पत्र पड़े। सभी जमीन से संबंधित होने के कारण उसमें लेखपालों से रिपोर्ट देने के लिए कहा कि गया। ऐसे में किसी भी प्रार्थन पत्र का निस्तारण नहीं हो सका। इस दौरान कोतवाली प्रभारी बृजेश चंद्र तिवारी, एसएसआई मुकेश तिवारी समेत क्षेत्रीय लेखपाल उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

नियामताबाद। अलीनगर थाना परिसर में समाधान दिवस पर उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक व थानाध्यक्ष विनय प्रकाश सिंह मौजूद रहे। इस दौरान 20 प्रार्थना पत्र आये। जिसमें से दो का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं 10 प्रार्थना पत्र के लिए टीम को रिपोर्ट देने के लिए कहा गया।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सकलडीहा। कोतवाली पर तहसीलदार डॉ. वंदना मिश्रा और सीओ अनिरूद्ध सिंह ने फरियादियों की फरियाद सुनी। इस दौरान कुल सात प्रार्थना पत्र पड़े, जिसमें से दो पुलिस व पांच राजस्व से संबंधित थे। इनमें से किसी भी प्रार्थना पत्र का समाधान नहीं हो पाया। तहसीलदार डा. वंदना मिश्रा ने बताया कि सभी शिकायतों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया है। इस मौके पर कोतवाल विनोद मिश्रा, चौकी प्रभारी भूपेश चन्द्र कुशवाहा, राजस्व निरीक्षक प्रभारी प्रदीप सिंह, संजीव सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
इलिया में एक और कंदवा में आए तीन प्रार्थना पत्र
कंदवा/इलिया। थाने पर समाधान दिवस के मौके पर बेन गांव का भूमि संबंधी विवाद से जुड़ा एक प्रार्थना पत्र आया। जिसे मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया । इस दौरान थानाध्यक्ष अमित कुमार समेत क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद रहे। कंदवा संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को नायब तहसीलदार अविनाश सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्व सम्बंधित तीन प्रार्थना पड़े। जिन्हें निस्तारण के लिए राजस्व विभाग व सम्बंधित लेखपालों को सौंप दिया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक हरिश्चन्द्र सरोज, एसआई मनोज पांडेय, लेखपाल दीप रंजन कुमार, पंचानन त्रिगुण,सूर्यप्रकाश आदि लोग रहे।संवाद

धानापुर और धीना में 16 में से एक भी समस्या का नहीं हुआ निस्तारण
धानापुर/धीना। थाना समाधान दिवस सकलडीहा एसडीएम अजय मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान दस आवेदन पड़े। एक भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हो सका। इस मौके थाना प्रभारी सतेंद्र विक्रम सिंह, एसआई सलीम खान, रामधनी सिंह, लेखपाल अरून अवस्थी सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। धीना संवाददाता के अनुसार शनिवार को समाधान दिवस के अवसर पर कुल छह प्रार्थना पत्र आए। सभी प्रार्थना पत्र राजस्व से ही संबंधित थे, जिसे पुलिस एवं राजस्व कर्मियों की टीम गठित कर निस्तारण के लिए दे दिया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय लेखपालों सहित राजस्व निरीक्षक एवं स्थानीय थाने की पूरी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed