फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Make massive plantation successful: Gauri Shankar

योजना बनाकर बृहद पौधरोपण को करें सफल: गौरी शंकर प्रियदर्शी

Sun, 03 Jul 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Make massive plantation successful: Gauri Shankar
चंदौली। ग्राम्य विकास आयुक्त गौरीशंकर प्रियदर्शी ने रविवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में वन महोत्सव के तहत पौधरोपण के तैयारियों की समीक्षा की। आयुक्त ने अधिकारियों को योजना बनाकर पौधरोपण के लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

आयुक्त ने कहा की पांच जुलाई को होने वाले वृहद पौधरोपण की तैयारी शत प्रतिशत पूरा करें। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने कहा कि अमृत वन के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्थल चयन की प्रगति सुनिश्चित करते हुए पौध रोपण के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाय। वृहद वृक्षारोपण के तहत 05, 06, 07 जुलाई व 15 अगस्त 2022 की प्रमुख तिथियां निर्धारित हैं। कहा कि वन विभाग के पास पर्याप्त पौधे होने चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पौधों के संरक्षण की भी व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए एक सेल्फी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें पौधों के साथ सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया, फेसबुक व्हाट्सएप इत्यादि पर प्रेषित किया जाए। छह माह तक प्रतिमाह पौधों के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर प्रेषित किया जाएगा। इस प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम में विजेता को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर डीएफओ ने बताया कि वृहद पौध रोपण के लिए जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। लक्ष्य के सापेक्ष चिन्हित जगहों पर गड्ढों की खुदाई सुनिश्चित हो चकी है। उन्होंने बताया कि बृहद वृक्षारोपण हेतु लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 90 प्रतिशत पौधों का उठान किया जा चुका है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण पाण्डेय, डी एफ ओ, जिला विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी रहे।
विज्ञापन

चंदौली7 जिले में होगा 57.32 लाख 726 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित है। वन विभाग को 31.64 लाख 238, पर्यावरण विभाग को 3.51लाख 582 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित है। इसी प्रकार ग्राम्य विकास विभाग को 13.13 लाख 480, राजस्व विभाग 1.49 लाख 520, पंचायती राज विभाग 1.49 लाख 520, आवास विकास 6020, औद्योगिक विकास विभाग 4200, नगर विकास विभाग 19740, लोक निर्माण विभाग 10640, रेशम विभाग 27590, कृषि विभाग 251660, उच्च शिक्षा विभाग, 20300, उद्यान विभाग 165696, पुलिस विभाग 7000 सहित अन्य विकास को भी लक्ष्य आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed