फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Make earnings from vegetable

सब्जी से करें कमाई

Thu, 14 May 2015 01:36 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 May 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
Make earnings from vegetable
यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान (आरसेटी) एवं सावित्रि महिला हस्तकला
विज्ञापन
प्रशिक्षण समिति के तत्वावधान में बुधवार को किसानों के लिए सब्जी नर्सरी उत्पादन प्रबंधन के छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। संस्था की तरफ से रामरक्षा सिंह पटेल किसानों को सब्जी से लाभ पाने की जानकारी दी।



इस संबंध में रामरक्षा सिंह का कहना है कि सब्जी नर्सरी उत्पादन प्रबंधन से किसानों की आर्थिक आय में इजाफा होगा। वहीं फसलों की बर्बादी का दंश झेल रहे किसानों को नगदी फसल के तौर पर सब्जी की खेती के रूप में आय का एक वैकल्पिक जरिया भी मिलेगा।

कहा कि किसान चाहें तो बहुफसली खेती के तौर पर भी सब्जी की खेती कर सकते हैं। किसान बाग में फलों की खेती करने के साथ खाली पड़ी जमीन में सब्जी की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

बताया कि अच्छी प्रजातियों की सब्जी की खेती कर किसान प्रतिदिन एक हजार से 1500 सौ रुपये तक की आमदनी कर सकते हैं। संस्था की तरफ से किसानों को सब्जी की खेती के गुर सिखाए जा रहे हैं ताकि उनकी माली हालत में सुधार हो सके।

 प्रशिक्षण को सफल बनाने में संस्था के निदेशक सुधार कुमार, संस्था सचिव ज्योति अग्रवाल एवं अरशद जमाल का विशेष योगदान रहा। प्रशिक्षण लेने वालों में मंदीप कौर, फूलमती, शीला सिंह, रमावती, सिताबी देवी, चिंतामणी, इंद्रावती देवी, जयहिंद मौर्य, गिरीजा देवी, संजू देवी, आशा देवी, बिंदु देवी, उषा देवी, सावित्रि देवी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed