फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Major Dhyan Chand remembered through sports

खेलों के माध्यम से मेजर ध्यान चंद को किया याद

Sun, 30 Aug 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Major Dhyan Chand remembered through sports
चकिया ग्रुप सेंटर में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में विजेता सीआरपीएफ की टीम। - फोटो : CHANDAULI
01. खेलों के माध्यम से मेजर ध्यान चंद को किया याद
विज्ञापन

चार दिवसीय वर्चुअल चंदौली खेल महोत्सव की शुरूआत
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-
पीडीडीयू नगर। हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर विभिन्न खेलों के माध्यम से खिलाड़ियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर अलग अलग खेल संगठनों ने मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग उठाई। वहीं खेलों को बढ़ावा देने के लिए जिले में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देेने की मांग की। स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली और क्रीड़ा भारती की ओर से चार दिवसीय वर्चुअल चंदौली खेल महोत्सव की शुरूआत हुई।
एनसीसी 91 यूपी बटालियन की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सामाजिक दूरी बनाते हुए खेल को अपने जीवन मं उतारने का संकल्प लिया। इस मौके पर कमान अधिकारी कर्नल एसके गोस्वामी ने महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति और शास्त्रों में भी फिटनेस पर जोर दिया गया है। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी कर्नल टी खन्ना, मुख्य अधिकारी मेजर अमरेंद्र सिंह, कंपनी कमांडर कैप्टन अशोक त्रिपाठी रहे।
विज्ञापन

02. चार दिवसीय वर्चुअल चंदौली खेल महोत्सव की शुरूआत
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-
पीडीडीयू नगर। स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली और क्रीड़ा भारती की ओर से ऑनलाइन वर्चुअल चार दिवसीय चंदौली खेल महोत्सव की शुरूआत की गई। दोपहर 12 बजे कैलाशपुरी स्थित शिवमंदिर पर मुख्य अतिथि डॉ. राजेन्द्र श्रीवास्तव, संस्था के अध्यक्ष डॉ अनिल यादव, टेक्निकल डॉयरेक्टर विनय वर्मा,संरक्षक तारकेश्वर चौबे ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर खेल महोत्सव का आगाज किया। इसके पूर्व मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली के महासचिव एवं चंदौली क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष कुमार नंदजी ने बताया कि पहले दिन बॉक्सिंग शैडो, दौड़, स्कीपिंग, योग का 25 सेकंड का डेमो दिखाया गया। प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं सभी एक्टिविटी से टॉप पांच-पांच लोगों को बुलाकर मैडल दिए जाएंगे। यह वर्चुअल (ऑनलाइन) कार्यक्रम एक सितंबर तक चलेगा। विनय वर्मा ने सभी खिलाड़ियों को भारत सरकार की %फीट इंडिया% के तहत अपने दिनचर्या में प्रतिदिन दौड़, रस्सी कूद, योग के द्वारा स्वस्थ रहने की अपील की। इस अवसर पर इलियास अहमद,श्रावण कुमार,विपिन अग्रहरी, राज रहे। धन्यवाद ज्ञापन संस्था के अध्यक्ष डॉ. अनिल यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

03. खेल दिवस पर स्पोर्टस एकेडमी की हुई शुरूआत
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-
शहाबगंज। राष्ट्रीय खेल दिवस पर क्षेत्र के डूमरी गांव में आदित्य सपोर्ट एकेडमी का उद्घाटन पूर्व प्रधान राममूर्ति सिंह ने फीता काटकर किया। कहा कि इस एकेडमी के माध्यम से आउटडोर और इंडोर गेम्स में प्रशिक्षण लेने की सुविधा मिलेगी। स्पोर्टस शिक्षक विकास यादव ने कहा कि प्रशिक्षण केंद्र खुलने से हर वर्ग के युवाओं को प्रशिक्षण सुविधा प्राप्त होगी। स्पोर्ट संचालिका ज्योति वर्मा ने कहा कि स्पोर्टस एकेडमी खोलने का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को संसाधन मुहैया कराकर उनको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। एकेडमी में एथलेटिक्स,बैडमिंटन, कबड्डी, वालीबाल, स्केटिंग, शूटिंग सहित आदि खेलों का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस मौके पर रत्नेश मौर्या, कृष्ण कुमार सिंह, अभिनव सिंह, जितेंद्र सिंह, चन्दन गुप्ता रहे।
04. खेलो इंडिया के तहत वालीबाल प्रतियोगिता
सचित्र-
पीडीडीयू नगर। सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर चकिया में खेलों इंडिया के तहत वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसके फाइनल मुकाबले में मूसाखांड ने सीआरपीएफ को हराकर विजेता हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीआईजी दर्शनलाल गोला ने किया।इस मौके पर कमांडेंट रामलखन राम, सहायक कमांडेंट जय सिंह, राज पुरोहित, पीडब्लूडी के कार्यपालक अभियंता मोहित जायसवाल, डॉ. किरण राज,रजनीश कुमार पाठक ,शिवेंद्र ,अख्तर खान रहे। मैच रेफरी के रूप में दूधनाथ और एसके दास रहे जबकि कमेंट्री संतोष कुमार सिंह ने की।

वहीं दूसरी ओर नेशनल इंटर कालेज सैयदराजा में हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शनिवार को कालेज के पूर्व खेल शिक्षक और प्रदेश स्तर के हॉकी खिलाड़ी रहे स्वर्गीय नन्द किशोर सिंह के नाम पर हाकी एकेडमी का पूर्व एमएलसी श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह ने उद्घाटन किया। इस दौरान हॉकी के साथ बालीबाल की भी प्रतियोगिता हुई। दस टीमो ने प्रतिभाग किया। बालीबाल के मैच में फाइनल में नेशनल इंटर कालेज की टीम विजयी रही। अतिथियों का स्वागत डॉ आकिब अली ने किया। इस अवसर पर हिमांशु राय, प्रशिक्षक गंगा यादव, आनन्द सेठ, पंकज सिंह, उधम सिंह संजय सिंह, मंगला सिंह, राजेश सिंह, बेचू राम उपस्थित रहे। वहीं कालेज के खेल शिक्षक डॉ भारत भूषण सिंह ने बताया कि नंदकिशोर सिंह हॉकी अकादमी में कॉलेज के छात्रों के अलावा कोई भी जिले से आकर हॉकी नि:शुल्क सीख सकता है। अकादमी को कालेज के पुरातन छात्रों ने आर्थिक सहयोग प्रदान करने की भी बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed