फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mahendra Technical Inter College becomes the winner of Kabaddi

महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज बना कबड्डी का विजेता

Sun, 08 Nov 2020 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Mahendra Technical Inter College becomes the winner of Kabaddi
चंदौली। हिन्दू युवा वाहिनी की ओर से जिले के धनउर गांव में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज ने बसगांवा को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम की। प्रतियोगिता में 14 टीम ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज और बसंगावा के बीच हुआ। इसमें 21 के मुकाबले 27 अंक से महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज का टीम विजई रही। बसगांवा को उपविजेता का तमगा मिला। इसके पहले धनउर बनाम पौरा, जामडीह बनाम जमुनीपुर, तेनुवट बनाम धीना, पिपरी बनाम दिवाकरपुर, नरैना और धनउर मड़ई, नरैना और चहनियां के बीच मुक़ाबले हुए। मुख्य अतिथि हिन्दू युवा वाहिनी मंडल प्रभारी व वाराणसी विकास प्राधिकरण सदस्य अंबरीश सिंह भोला ने विजेता टीम को स्मृति चिन्ह और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि अरविंद पांडेय और रामदयाल यादव रिंकू ने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की। इस अवसर पर सत्यम यादव, आशु यादव, सूरज यादव, पिंकू मिश्रा, सोनू मिश्रा, शुभम यादव, सुनील यादव, साधू सिंह, संजय सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed