{"_id":"c108d5441846bc9cee0b7a8a7dcb4140","slug":"mahananda-and-purva-express-cancle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" महानंदा और पूर्वा एक्सप्रेस रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानंदा और पूर्वा एक्सप्रेस रद्द
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Tue, 15 Dec 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे ने ट्रेनों का हाल बेहाल कर दिया है। स्थिति यह हो गई है कि ट्रेनों के रद्द होने की संख्या बढ़ती जा रही है।
सोमवार को जहां दर्जनों ट्रेनें विलंबित रहीं वहीं हावड़ा से चलकर नई दिल्ली जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस हावड़ा से करीब 23 घंटे विलंब से रवाना हुई जिससे यह ट्रेन सोमवार की शाम की बजाए मंगलवार की शाम छह बजे मुगलसराय पहुंचकर गंतव्य को रवाना होगी।
दो ट्रेनें अप की कुंभ एक्सप्रेस और डाउन की सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस आरंभिक स्टेशनों से ही रद्द कर दी गईं। इसके चलते जहां कुंभ एक्सप्रेस सोमवार की रात हरिद्वार नहीं गई वहीं मंगलवार को मुगलसराय होकर दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस भी नहीं जाएगी।
इसी प्रकार रेलवे प्रशासन द्वारा मंगलवार की सुबह हावड़ा से रद्द कर दी गई पूर्वा एक्सप्रेस मुगलसराय होकर नई दिल्ली नहीं जाएगी। इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक विद्याभूषण ने बताया कि ट्रेनों के विलंबित और रद्द होने का प्रमुख कारण उत्तर भारत में कोहरे के लगातार घना होना है।
इसके अतिरिक्त सभी यात्री ट्रेनों को यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर नियंत्रित गति से चलाया जाना भी एक कारण है।
बढ़ते कोहरे की वजह से ट्रेनों की गति मंथर होती जा रही है।
इसके चलते सोमवार को कालका जाने वाली हावड़ा कालका मेल पौने चार घंटे, मुंबई जाने वाली हावड़ा मुंबई मेल सवा पांच घंटे, गया से नई दिल्ली जाने वाली महाबोधि एक्सप्रेस सवा चार घंटे, इस्लामपुर से नई दिल्ली जाने वाली मगध एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, गुवाहाटी से नई दिल्ली जाने वाली नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस डेढ़ घंटे तथा राजगीर से नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस दो घंटे समेत दो दर्जन से अधिक ट्रेनें एक से 18 घंटे विलंब से मुगलसराय पहुंचकर गंतव्य के लिए रवाना हुई वहीं सर्वाधिक विलंब से जाने वाली ट्रेनों में जोगबनी से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली अप सीमांचल एक्सप्रेस पौने पंद्रह घंटे रही।
इसी प्रकार डाउन की ओर जाने वाली ट्रेनों में मगध एक्सप्रेस सवा चार घंटे, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस पौने नौ घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस सवा आठ घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पौने तीन घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल पौने चार घंटे समेत दो दर्जन से अधिक ट्रेनें एक से 10 घंटे तक विलंब से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर गंतव्य को रवाना हुईं।
ट्रेनों के विलंबित होने से यात्रियों को प्लेटफार्मों और यात्री प्रतीक्षालयों में ठिठुरकर रात गुजारनी पड़ी।
इनसेट
मंगलवार को विलंबित होकर जाने वाली प्रमुख ट्रेनें
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम विलंब की स्थिति घंटे में (लगभग)
12311 कालका मेल पांच घंटे
12321 मुबंई मेल साढ़े आठ घंटे
विज्ञापन
12322 मुबंई मेल सात घंटे
12332 हिमगिरी एक्सप्रेस पौने चार घंटे
12382 पूर्वा एक्सप्रेस सवा आठ घंटे
12938 गर्भा एक्सप्रेस दो घंटे
13005 पंजाब मेल पौने सात घंटे