फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   made people aware to vote by playing cricket

क्रिकेट खेल कर लोगों को मतदान के लिए किया जागरूक

Tue, 01 Mar 2022 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
made people aware to vote by playing cricket
दुलहीपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर खिलाड़ी भी उत्साहित हैं। इसी क्रम में रविवार को दुलहीपुर के बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल में मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से टी-20 महिला क्रिकेट खेला गया। इसमें बनारस ने पूर्वांचल को दो रनों से पराजित किया। प्रतियोगिता की शुरूआत दुलहीपुर पुलिस चौकी इंचार्ज नसीमुद्दीन ने की। वहीं विजेता और उपविजेता टीम को समाज सेवी खालिद वकार आबिद ने ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए बनारस की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए। टीम की ओर से निक्की ने 14, पूनम ने 17, दीक्षा ने 22 और शायमा खान ने 14 रन बनाए। पूर्वांचल की तरफ से निहारिका, प्रीति और प्रगति ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूर्वांचल स्पोर्ट्स ने बिना विकेट खोए 20 ओवर में 118 रन ही बना सकी। टीम की ओर से निहारिका ने 52, रिद्धिमा ने 39 रन बनाए। विमेंस ऑफ द फाइनल निहारिका यादव को दिया गया। अंपायरिंग अरविंद कुमार और वसीम अहमद रहे जबकि स्कोरर विवेक और मैच रेफरी अमीर शाह रहे। इस अवसर पर सतनाम सिंह, चंद्र भूषण मिश्र, राजेश गुप्ता, प्रकाश चौरसिया, अमित महलका, दुर्गा प्रसाद रहे। धन्यवाद ज्ञापन आयोजक मुकेश पटेल और सचिव शौजब हुसैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed