फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lucky Sporting won the match

लकी स्पोर्टिंग ने जीता मैच

Tue, 02 Jun 2015 01:47 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
Lucky Sporting won the match
क्षेत्र के फुटियां गांव में गदर स्पोर्टिंग क्लब की ओर से दस दिवसीय
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को हुआ। इसका उद्घाटन  नगर स्थित अभिषेक हास्पिटल के प्रबंधक डा. संजय यादव ने किया। उद्घाटन मैच न्यू स्पोर्टिंग क्लब चंदौली और लकी स्पोर्टिंग क्लब फुटियां के बीच खेला गया।

इसमें लकी स्पोर्टिंग क्लब पांच रन से विजयी रही।
टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए लकी स्पोर्टिंग क्लब ने निर्धारित दस ओवर में सात विकेट खोकर 62 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू स्पोर्टिंग क्लब की टीम आठ विकेट खोकर 57 रनों तक ही पहुंच सकी।

इस अवसर पर डा. संजय यादव ने कहा कि गांवों में आज भी प्रतिभाएं छिपी हुई हैं। इन प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करके आगे ले जाने की जरूरत है। खिलाड़ियों को हमेशा अपनी प्रतिभा को निखारने पर ध्यान देना चाहिए। हार-जीत खेल का पहलू है। इसके पीछे अपनी प्रतिभा को ना दबाएं। हार में ही जीत छिपी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed