फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lord Jagannath returned after the city procession.

Chandauli News: नगर भ्रमण के बाद लौटे भगवान जगन्नाथ

Sun, 19 Jul 2026 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Lord Jagannath returned after the city procession.
पीडीडीयू नगर में भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : Samvad
पीडीडीयू नगर। बीमारी से ठीक होने के बाद नगर भ्रमण पर निकले भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा शनिवार की सुबह वापस अपने मंदिर में पहुंचे। विशेष पूजा अर्चना के साथ तीन दिवसीय रथयात्रा का समापन हुआ। इसके पूर्व सुबह भक्तों ने नगर के सुभाष पार्क के समीप काली मंदिर से जयकारे के बीच रथ खींचा और राम मंदिर पहुंचाया।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर में रथयात्रा मेले की शुरुआत बृहस्पतिवार को हुई थी। रेलवे स्टेशन गेट के पास जीटी रोड पर भक्तों ने जगत के पालन हार के दर्शन पूजन किए। दूसरे दिन शुक्रवार को पहले दामोदरदास पोखरा पर रथ पहुंचा और यहां मेला लगा। वहीं देर शाम रथ वापस सुभाष पार्क के समीप नवनिर्मित काली मंदिर पहुंचा। यहां भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा की विधि विधान से पूजा कर आरती उतारी गई। यहां पूरी रात भजन-कीर्तन का सिलसिला चलता रहा। गायक कलाकारों ने गीतों से भगवान के चरणों में भक्ति अर्पित की। शनिवार की सुबह एक बार फिर भक्त एकत्र हुए।
विज्ञापन

भगवान जगन्नाथ की विशेष पूजा अर्चना के बाद भक्तों ने ढोल नगाड़े की थाप पर जयकारे लगाते हुए रथ को खींचना शुरू किया। रथ खींच कर राम मंदिर पहुंचाया गया। यहां रथारूढ़ देव विग्रहों की पूजा अर्चना कर मंदिर में स्थापित किया गया। इसके साथ ही तीन दिवसीय रथयात्रा मेले का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed