{"_id":"66496c0843a609fe6a023fe3","slug":"lok-sabha-election-satta-ka-sangram-chandauli-seat-bjp-congress-mahendra-nath-padey-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satta Ka Sangram: युवाओं को रोजगार, स्वास्थ्य और सड़क के साथ विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satta Ka Sangram: युवाओं को रोजगार, स्वास्थ्य और सड़क के साथ विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा
Sun, 19 May 2024 08:33 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 19 May 2024 08:33 AM IST
सार
Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' रविवार को चंदौली में है। अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत चंदौली लोकसभा क्षेत्र में लोगों से बातचीत करने के लिए पहुंचा। यहां अमर उजाला ने सुबह चाय पर चर्चा की। इसके बाद यहां मौजूद लोगों से चुनावी माहौल को जाना साथ ही चंदौली में क्या मुद्दे हैं? उनके बारे में भी बताया।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम के दौरान चाय पर चर्चा करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र से सटे चंदौली में विकास हुआ है लेकिन कई मामलों में काम होना बाकी है। सड़क और भ्रष्टाचार यहां का प्रमुख मुद्दे हैं। ऐसी कई बातें और समस्याएं तब आईं जब अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ चंदौली में पहुंचा।
विज्ञापन
इसमें लोगों ने कहा कि जिले में सड़कों का जल बिछा है वहीं ओवर ब्रिज का निर्माण हुआ है। वहीं कुछ लोगों ने धान के कटोरे में व्याप्त समस्याएं गिनाई। कहा कि नगर में गड्ढायुक्त सड़क विकास की कहानी बता रहे हैं। चुनाव में भ्रष्टाचार मुख्य मुद्दा बना रहेगा। समस्याओं का समाधान न होना भी लोगों के गुस्से के रुप में सामने आया। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क सहित विभिन्न बिंदुओं को लेकर स्थानीय लोगों ने अपनी-अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह है कार्यक्रम:
दोपहर 1 बजे- युवाओं से संवाद, स्थान: सुभाष पार्क, पीडीडीयू नगर
शाम 5 बजे- राजनीतिक दलों से चर्चा, स्थान: नगर पालिका इंटर कॉलेज परिसर, पीडीडीयू नगर