{"_id":"65f9901582ad389446047d8b","slug":"lok-sabha-election-2024-chandauli-bsp-candidate-satyendra-kumar-maurya-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election 2024: चंदौली से BSP ने सत्येंद्र कुमार मौर्या पर लगाया दांव, त्रिकोणीय हो सकती है लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election 2024: चंदौली से BSP ने सत्येंद्र कुमार मौर्या पर लगाया दांव, त्रिकोणीय हो सकती है लड़ाई
Tue, 19 Mar 2024 06:46 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 19 Mar 2024 06:46 PM IST
सार
Lok Sabha Election 2024 : बसपा प्रत्याशी के रूप में चंदौली जिले से सत्येंद्र कुमार मौर्या को चुनाव मैदान में उतारा गया है। चंदौली लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने सबसे पहले प्रत्याशी घोषित की है।
विज्ञापन
Satyendra Kumar Maurya
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी ने मंगलवार को चंदौली लोकसभा से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बसपा से सत्येंद्र कुमार मौर्या को प्रत्याशी बनाया गया है। सत्येंद्र वाराणसी के अजगरा विधानसभा क्षेत्र के गोसाईपुर गांव के रहने वाले हैं और 2000 से ही बसपा में कार्यरत हैं। चंदौली लोकसभा सीट पर मौर्या वोटरों की संख्या दो लाख 40 हजार से भी ज्यादा है। यादवों के बाद इनकी संख्या ज्यादा है। ऐसे में लड़ाई त्रिकोणीय हो सकती है।
विज्ञापन
चंदौली लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने सबसे पहले प्रत्याशी घोषित की। उन्होंने शिवपुर विधानसभा के चिरईगांव निवासी और पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह को टिकट दिया। तो भारतीय जनता पार्टी ने लगातार तीसरी बार डॉ.महेंद्रनाथ पांडेय को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा ने आचार संहिता लगने तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि बसपा ऐसा प्रत्याशी घोषित कर सकती है जो सपा का वोट काट सके। लेकिन मंगलवार को बसपा ने जब सत्येंद्र मौर्या को प्रत्याशी बनाया तो सारे कयास ध्वस्त हो गए।