Lok Sabha Election: चंदौली से तीसरी बार ताल ठोकेंगे BJP प्रत्याशी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, भाजपा के लिए हैं लकी
Chandauli BJP Candidate Dr. Mahendra Nath Pandey : भाजपा ने तीसरी बार चंदौली से डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के लिए डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय लकी साबित हुए हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने 16 साल बाद इस सीट से भाजपा को जीत दिलाई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी ने देश के आखिरी जिले और 76वीं लोकसभा सीट चंदौली से डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को लगातार तीसरी बार प्रत्याशी बनाया गया है। डॉ. पांडेय वर्तमान समय में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री हैं। उनके टिकट फाइलन होने की सूचना के बाद कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे।
महेंद्र नाथ पांडेय का जन्म 15 अक्टूबर, 1948 को गाजीपुर के पखनपुर गांव में हुआ था। अपनी शिक्षा उन्होंने वाराणसी से प्राप्त की है। उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री के साथ-साथ पीएचडी भी किया है। शिक्षा पूरी करने के बाद वह छात्र राजनीति में सक्रिय हो गए। महेंद्र नाथ पांडेय सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में 1973 में अध्यक्ष चुने गए और 1978 में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के महामंत्री बने।
सबसे पहले वे वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों में चंदौली सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए थे। 2019 में वह 17वीं लोकसभा में चंदौली से दोबारा सांसद चुने गए, जिसके बाद उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मंत्रिमंडल में कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री बनाया गया था, किंतु 7 जुलाई, 2021 को मोदी मंत्रिमंडल में विस्तार तथा फेरबदल के बाद महेंद्र नाथ पांडेय को भारी उद्योग मंत्रालय का दायित्व दिया गया है।
2014 में 16 साल बाद भाजपा को दिलाई जीत
चंदौली में लोकसभा चुनाव, 2019 में उनके मुकाबले सपा-बसपा गठबंधन के संजय सिंह चौहान और जअपा-कांग्रेस गठबंधन की शिवकन्या कुशवाहा चुनावी मैदान पर रहे। चुनाव में डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को 5 लाख 10 हजार 733 वोट मिले। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन के संजय सिंह चौहान को 13 हजार 959 वोट के अंतर से हराया। चंदौली सीट के मतदाताओं ने उन्हें दोबारा सांसद चुनकर लोकसभा में भेजने का काम किया। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने 16 साल बाद इस सीट से भाजपा को जीत दिलाई थी। पिछली बार डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को 4 लाख 14 हजार 135 वोट मिले थे। उन्होंने बसपा प्रत्याशी अनिल कुमार मौर्या को एक लाख 56 हजार 756 वोट के भारी अंतर से हराया था।
राजनीतिक इतिहास
- 1978 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े।
- 1975-1976 में एवीबीपी के वाराणसी जिला संयोजक रहे।
- 1985-1986 में भाजयुमो का प्रदेश मंत्री बनाया।
- 1987 में भाजपा उत्तर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य चुने गए।
- पहली बार 1991 में सैदपुर (गाजीपुर) विधानसभा से वह विधायक चुने गए।
- 1996 में भी दोबारा सैदपुर से जीते।
- महेंद्र नाथ पांडेय उत्तर प्रदेश विधान मंडल के मंत्री रहे।
- भाजपा-बसपा गठबंधन सरकार में आवास एवं नगर विकास राज्यमंत्री।
- मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के कार्यकाल में नियोजन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे।
- प्रदेश में राजनाथ सिंह व स्व. रामप्रकाश गुप्ता के कार्यकाल में पंचायती राज्य मंत्री रहे।
- 2014 में 16 वीं लोकसभा चुनाव में चंदौली से सांसद चुने गए थे।
- 2019 में वह दोबारा सांसद बने और पहली बार कैबिनेट मंत्री बनाए गए।