फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lock found hanging in the hospital under DM's inspection

डीएम के निरीक्षण में अस्पताल में लटकता मिला ताला

Wed, 11 May 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Lock found hanging in the hospital under DM's inspection
चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने मंगलवार को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवहीं का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल के गेट पर ताला लटकता मिला। फार्मासिस्ट ने ताला खोला। अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एआर निषाद, बीएचडब्ल्यू सुशीला देवी व एएनएम रुखसार बानो गैरहाजिर मिलीं। स्टोर रूम में एक्सपायरी दवा रखी थी। इस दुर्व्यवस्थाओं पर जिलाधिकारी भड़क गए। उन्होंने सीएमओ डॉ. वाईके राय को कार्रवाई कारने का निर्देश दिया। डीएम के अचानक अस्पताल में धमकने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

डीएम पहुंचे तो अस्पताल के गेट पर ताला लटक रहा था। उन्होंने परिसर में मौजूद फर्मासिस्ट सितांसु को बुलवाकर ताला खुलवाया। डीएम के निरीक्षण की सूचना के बाद डॉ. सुमन मित्रा अस्पताल पहुंची। जिलाधिकारी ने औषधि भंडार, ओपीडी कक्ष, स्टोर रूम, नर्स ड्यूटी रूम, प्रसव कक्ष, स्टाक रजिस्टर का अवलोकन किया। लेबर रूम में गंदगी थी। खिड़कियों के शीशे टूटे थे। वहीं आरओ प्लांट भी खराब मिला। अस्पताल में सफाई व्यवस्था बेपटरी थी। उन्होंने दुर्व्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी जताते हुए चिकित्सक को कार्यप्रणाली में सुधार की हिदायत दी। कहा कि समय से अस्पताल आकर दायित्व निभाएं। परिसर में खड़ी खराब एंबुलेंस की मरम्मत कराकर चालू कराने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान नामवर सिंह को अस्पताल परिसर की सफाई कराने की जिम्मेदारी सौंपी। कहा कि प्रसव कक्ष में आक्सीजन मशीन, वजन मशीन को सुव्यवस्थित ढंग से रखा जाए। शासन की मंशा है कि सरकारी अस्पतालों में लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान ब्लाक प्रमुख संजय सिंह, शिवराज सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed