फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Liquor worth more than Rs two crore rupees going to Bihar recovered in container

Chandauli: कंटेनर में बिहार जा रही दो करोड़ रुपये से अधिक कीमत की शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Mon, 10 Jul 2023 03:14 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 10 Jul 2023 03:14 PM IST
सार

यूपी के चंदौली जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिहार की तरफ जा रहे एक कंटेनर ट्रक से 1210 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया। बरामद कुल 10 हजार 890 लीटर शराब की अनुमानित कीमत दो करोड़ 18 लाख बताई जा रही है। 

विज्ञापन
Liquor worth more than Rs two crore rupees going to Bihar recovered in container
बरामद शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के चंदौली जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिहार की तरफ जा रहे एक कंटेनर ट्रक से 1210 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया। बरामद कुल दस हजार 890 लीटर शराब की अनुमानित कीमत दो करोड़ 18 लाख बताई जा रही है। वहीं एक अंतरराज्यीय तस्कर भी गिरफ्तार हुआ। सोमवार को एसपी अंकुर अग्रवाल ने पुलिस टीम को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।

विज्ञापन

 
एसपी ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों के रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। रविवार दोपहर ढाई बजे सर्विलांस, स्वाट और बबुरी पुलिस की टीम बबुरी थाना क्षेत्र के पांडेयपुर मोड़ के पास एक ट्रेलर को रोककर चेक किया। ट्रेलर में 1210 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब थी। बरामद अवैध शराब की अनुमानित कीमत 02 करोड़ 18 लाख रुपये है।
विज्ञापन


वहीं तस्कर राजस्थान के जोधपुर जिले के बालेशर थाना अंतर्गत ढढनियां गांव निवासी मोहन राम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में बताया गया कि फर्जी बिल्टी पेपर बनाकर पुलिस को धोखा देने के लिए गाड़ी पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर हरियाणा एवं अन्य प्रांतो से बिहार में बिक्री के लिए अवैध शराब की तस्करी होता है। पुलिस तस्कर पर विधिक कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed