फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Line man dies due to electrocution ...

दीनदयाल के अंत्योदय सिद्धांत से ही दूर होगी समाज की असमानता

Fri, 12 Feb 2021 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Line man dies due to electrocution ...
पीडीडीयू नगर। एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि बृहस्पतिवार को जिलेभर में मनाई गई। इस दौरान लोगों ने पंडित जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। गोष्ठी के माध्यम से लोगों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत से ही समाज की असमानता दूर होगी। लोगों ने उनके बताये हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरमैन संतोष खरवार के न्यू महाल स्थित कैंप कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा में लाने का उनका अंत्योदय का सिद्धांत उनके वैचारिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस दौरान भानु तिवारी, सुनील विश्वकर्मा, अजय गुप्ता मानु , सतपाल कन्नौजिया, जेपी चौहान, सन्तोष यादव, अशोक सिद्धार्थ मौजूद रहे। वहीं दूसरी तरफ भाजपा पीडीडीयू नगर के कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया। पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने सिंह ने कहा कि एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय जैसे दर्शन के प्रणेता पं.दीनदयाल उपाध्याय के विचार प्रत्येक कालखण्ड में प्रासंगिक रहेंगे। इस अवसर पर राणा प्रताप सिंह, रमेश जायसवाल, अनिल गुप्ता गुड्डू, किरन शर्मा, आलोक वरुण, संजय कनौजिया, भरत चौहान, कुंदन सिंह, राहुल जायसवाल, महेंद्र पटेल, जेपी गुप्ता, राजेश चौहान, लक्ष्मी गुप्ता, अमित केशरी उपस्थित रहे। नगर के कैलाशपुरी सभासद निधि तिवारी के आवास पर भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा के नगर कोषाध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी उर्फ डब्बा समेत कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर नगर महामंत्री विवेक सिंह, दीपक साहनी, रितेश उपाध्याय मौजूद रहे। पीडीडीयू नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या दो के पश्चिमी छोर पर खम्भा संख्या 1276 पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इसी स्थान पर पण्डित दीनदयाल का पार्थिव शरीर मिला था। इस दौरान नगर संघचालक मुनि ने कहा कि उनके आदर्शों एवं मूल्यों को आत्मसात करके ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। इस अवसर पर बलराम, शशि, सौरभ चन्द्रा, ऋषि, सुभाष चंद्रा, राजकुमार, मनुशाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

पड़ाव। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प ुण्यतिथि पर पड़ाव चौराहे पर स्थित स्मृति उपवन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी प्रान्त महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित की। इसके साथ ही गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने आजीवन देश के लिए एक अच्छा कार्य किया था और हमेशा गरीबों मजलुमो के लिए संघर्ष करते रहे। सलिल विश्नोई ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक संघ के ही व्यक्ति नहीं थे बल्कि वह भारत के महापुरुष थे। जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता और को पार्टी के हित के लिए हमेशा कार्य करते रहने की शपथ दिलाई। इस मौके पर अनिल कुमार गुप्ता गुड्डू , पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य शिव शंकर पटेल, संजय पासवान, सोहन लाल पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट - कमलजीत सिंह
बाइट - 3210
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed