{"_id":"6a5d2d411c9dd4f99b02874f","slug":"lightning-struck-a-farmer-busy-preparing-for-paddy-transplantation-chandauli-news-c-189-1-svns1011-151660-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: धान की रोपाई की तैयारी में जुटे किसान पर गिरी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: धान की रोपाई की तैयारी में जुटे किसान पर गिरी बिजली
विज्ञापन
श्याम कुमार, किसान, फाइलफोटो
धानापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कवलपुरा गांव में रविवार को धान की रोपाई में जुटे किसान पर बिजली गिर गई। गंभीर रूप से झुलसे किसान को परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
कवलपुरा गांव निवासी श्याम कुमार सिंह (40) रविवार को सुबह अपने खेत में धान की रोपाई की तैयारी कर रहे थे। बारिश के बाद खेत में लेव लगाने का काम चल रहा था। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ बिजली उनके ऊपर गिर गई। वज्रपात इतना भीषण था कि आसपास खेतों में काम कर रहे किसान सहम गए। घटना के बाद परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं, श्याम कुमार की मौत के बाद उनकी पत्नी कुमकुम सिंह, बेटा ऋषभ सिंह और राघवेंद्र प्रताप सिंह रोते-रोते बेसुध हो गए। गांव में हर किसी की आंखें नम दिखीं। श्याम कुमार दो भाइयों में छोटे थे। बड़े भाई रिंकू सिंह वाराणसी में रहते हैं। घटना की सूचना मिलते ही वह गांव के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
अस्पताल पहुंचे विधायक, परिजनों को बंधाया ढाढ़स
हादसे की जानकारी मिलते ही भाजपा विधायक सुशील सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढाढ़स बंधाया और सहायता का भरोसा दिलाया। प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि बिजली गिरने से किसान की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।