फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lift at PDDU Junction is closed for 15 days, disabled and elderly people are facing problems

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन पर 15 दिनों से बंद है लिफ्ट, दिव्यांगों और बुजुर्गों को हो रही दिक्कत

Thu, 22 Aug 2024 04:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Lift at PDDU Junction is closed for 15 days, disabled and elderly people are facing problems
हावड़ा दिल्ली रूट पर अति व्यस्त पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर यात्री सुविधाओं में सुधार नहीं हो पा रहा है। यहां एक सप्ताह बाद स्केलेटर रविवार को चालू हो गया लेकिन प्लेटफॉर्म संख्या एक और दो पर जाने के लिए लगा लिफ्ट 15 दिनों से खराब है। वह आज तक चालू नहीं हो सका। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर प्रतिदिन डेढ़ सौ ट्रेनों का आवागमन होता है। वहीं 25 से तीस हजार यात्री प्रतिदिन ट्रेनों पर सवार होते हैं और उतरते हैं। इसमें बड़ी संख्या में दिव्यांग भी होते हैं। एक तरफ रेलवे स्टेशन पर वर्ल्ड क्लास सुविधाएं दिए जाने की बात की जा रही है। दूसरी तरफ यहां यात्री सुविधाएं बढ़ नही पा रही है।
विज्ञापन

विशेष कर स्केलेटर और लिफ्ट की व्यवस्था अच्छी नहीं है। यात्री हाल से प्लेटफॉर्म के बीच रेलवे लाइन होने के कारण फुटओवर ब्रिज से होकर ही लोग प्लेटफार्म तक जाते हैं। यात्री की सुविधाओं के लिए सीढ़ी के साथ ही दिव्यांगों के लिए रैंप और स्केलेटर लगे हैं। स्वचालित सीढ़ी होने के कारण लोगों को फुटओवर ब्रिज पर चढ़ने और उतरने में आसानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार अगस्त को प्लेटफॉर्म संख्या एक और दो पर जाने वाला लिफ्ट खराब हुआ जो अब तक नही बना है। इस संबंध में मंडल जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि यात्री सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है। लिफ्ट बनवाने का प्रयास किया जा रहा है। स्केलेटर भी बन रहा है। जल्द ही इसे चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed