फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lift and PRS building inaugurated in Gaya

गया में लिफ्ट और पीआरएस भवन का हुआ लोकार्पण

Tue, 22 Sep 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Lift and PRS building inaugurated in Gaya
गया में लिफ्ट और पीआरएस भवन का हुआ लोकार्पण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के गया रेलवे स्टेशन पर यूटीएस और पीआरएस भवन, प्लेटफार्म संख्या छह और सात पर लिफ्ट और मेमू शेड के निर्माण के प्रथम चरण का लोकार्पण सोमवार को समारोहपूर्वक किया गया। बिहार के कृषि पशु एवं मत्स्य संसाधन मंडी डॉ. प्रेम कुमार और सांसद विजय कुमार ने वेब काफ्रेंस के माध्यम से विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

मंडल का गया रेलवे स्टेशन आध्यात्मिक महत्ता वाला स्टेशन है। बोध गया और श्राद्ध करने के लिए बड़ी संख्या में देश विदेश से यात्री यहां पहुंचते है। आम यात्रियों के लिए रेल सुविधाओं में बढ़ोतरी एवं सुधार योजनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। डीआरएम पंकज सक्सेना की देख रेख में सर्कुलेटिंग एरिया में यूटीएस/पीआरएस भवन,प्लेटफार्म संख्या पांच और छह पर लिफ्ट लगाया गया है। वहीं यहां नया मेमू शेड का निर्माण किया जा रहा है। सोमवार को कृषि, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने यूटीएस एवं पीआरएस भवन तथा प्लेटफार्म संख्या 6-7 पर लगाए गए एक लिफ्ट का लोकार्पण किया। वहीं गया के सांसद विजय कुमार ने वेब कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बनाए जा रहे मेमू शेड के प्रथम चरण के निर्माण का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की शुरूआत में डीआरएम पंकज सक्सेना ने मंत्री डॉ. प्रेम कुमार और सांसद विजय कुमार का स्वागत किया। मंडल की ओर से गया स्टेशन पर किए गए विकास कार्यों के बारे बताया। संचालन और धन्यवाद ज्ञापन वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रुपेश कुमार ने किया।
विज्ञापन

रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-1300
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed