{"_id":"95c46552f9fdbbb3bd12c03609506a02","slug":"life-in-the-statues-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Tue, 24 Feb 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के लीलापुर गांव में सोमवार को 18 मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा
विज्ञापन
पूरे विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई। इस दौरान उपस्थित
भक्तों के जयकारे से मंदिर प्रांगण भक्तिमय हो उठा। परिसर में प्रवचन के
साथ ही भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
शिव, हनुमान, दुर्गा मंदिर विकास समिति की ओर से 18 मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को हुई। इस दौरान आचार्य रामकिंकर पाठक ने प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान को पूर्ण किया।
मंदिर में गणेश, शिव परिवार, राधा-कृष्ण, लक्ष्मी नारायण, मुंडेश्वरी, विंध्यवासिनी, वैष्णो, संतोषी, अष्टभुजी, महाकाली, भैरवनाथ, नौग्रह, शनि आदि की मूर्तियां स्थापित हुईं।
प्रवचन व प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जुटे भक्तों से पूरा मंदिर प्रांगण भरा हुआ था। प्रवचन के समापन के बाद मंदिर प्रांगण में जुटे भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सुदामा सिंह, संतोष सिंह, अजय कुमार सिंह, रामराज शर्मा, राजबिहारी सिंह, बीरबल मौर्य, रविकांत गुप्ता, उमाशंकर मौर्य, रौशन सिंह आदि उपस्थित रहे।