फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lawyers remained abstained from judicial work for the second consecutive day.

Chandauli News: दूसरे दिन भी न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Fri, 16 Oct 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Lawyers remained abstained from judicial work for the second consecutive day.
नौगढ़। तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ता बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। इससे दूरदराज के क्षेत्रों से समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे फरियादियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए उपजिलाधिकारी और जिलाधिकारी को कई बार ज्ञापन दिया गया, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इससे अधिवक्ताओं में रोष है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने वर्षों से एक ही स्थान पर तैनात लेखपालों के स्थानांतरण, विवादों में घिरे सफाई कर्मचारी को हटाने और लेखपाल मनीष सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि अधिवक्ता केएन मौर्य से जुड़े एक मामले में लेखपाल ने मनमानी और लापरवाही की, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी पवन कुमार यादव को ज्ञापन सौंपा और मांगों के शीघ्र निस्तारण की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान केएन मौर्य, विजय बहादुर यादव, विमलेश यादव, रणविजय यादव समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed