फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lathi poles run for playing DJ in Chandauli, one dead

चंदौली में डीजे बजाने को लेकर चले लाठी डंडे, एक की मौत

Tue, 30 Mar 2021 06:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
Lathi poles run for playing DJ in Chandauli, one dead
बबुरी के हरिड़िका में अधेड़ की मौत के बाद सड़क जाम करते ग्रामीण। - फोटो : CHANDAULI
बबुरी। स्थानीय थाना के हड़िडका गांव में सोमवार की देर शाम डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में सिर पर चोट लगने से एक पक्ष के अधेड़ की मौत हो गई। वहीं युवक सहित तीन जख्मी हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर है। घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर दिया और चकिया पीडीडीयू नगर मार्ग पर जाम लगा दिया। तीन घंटे बाद पहुंची सीओ चकिया प्रीति त्रिपाठी ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

हड़िडका गांव में सोमवार की शाम होली के अवसर पर कुछ युवा डीजे बजाकर डांस कर रहे थे। इसी बीच दूसरी बस्ती के कुछ युवा उधर से गुजरे और कुछ बोल दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों में तनातनी शुरू हो गई। बात बढ़ी तो दोनों पक्षों ने लाठी डंडे निकाल कर एक दूसरे पर वार कर दिया। इस घटना में एक पक्ष के अर्जुन बियार (55) के सिर पर लाठी से चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई, जबकि कृष्णावती और उदल को चोट आई। वहीं दूसरे पक्ष के प्रिंस (22) जख्मी हो गया। प्रिंस को समीप के अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर देख उसे चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मंगलवार की सुबह दस बजे पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए मृतक के पक्ष के लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। वहीं चकिया पं. दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर भी जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी अधेड़ की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी करने और मामले की सही जांच कराने की मांग कर रहे थे। आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में लडाई हुई है। एक नहीं तीन बार लड़ाई हुई लेकिन पुलिस मुकदर्शक बनी रही। यदि पुलिस ने बीच बचाव किया होता तो इतनी बड़ घटना नहीं होती। जाम की सूचना पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई और समझाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। दोपहर लगभग एक बजे चकिया सीओ प्रीति त्रिपाठी ने पहुंच कर मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ। इस संबंध में सीओ प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में अर्जुन बियार के बेटे की तहरीर पर दूसरे पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed